धान खरीदी 15 फरवरी तक बढ़ाने भाजपाईयो ने रखी मांग
धान खरीदी 15 फरवरी तक बढ़ाने भाजपाईयो ने रखी मांग ◆ धुुुरकोट एवं पिसौद खरीदी केंद्रों में प्रदर्शन मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर - चाम्पा । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस कड़ी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में धान खरीदी केंद्र धुरकोट और पिसौद में प्रदर्शन कर स्थानीय धान खरीदी केंद्र प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढाये जाने,रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने,असमय ओला वृष्टि एवं बारिश से हुये नुकसान की क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान करने,लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिये जाने सहित पिछले वर्ष की धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष की बकाया बोनस शीघ्र प्रदान करने की मांग छत्तीसगढ़ शासन से की गई है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत सिंह ठाकुर, धान खरीदी केंद्र के आंदोलन प्रभारी धजाराम साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री जितेंद्र देवांग...