संदेश

सितंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेरी त्वरित,,,स्वरचित,, कविता..झूठ का "पर्दाफाश" करे तो"पत्रकारों" को "धमकाते" हो... "खबर" प्रकाशन कर दे तो,,, दुश्मन बन जाते हो....

चित्र
 कांकेर में "पत्रकारों" के साथ "सत्तारूढ़" पार्टी के कुछ गुंडों  द्वारा मारपीट की शर्मनाक घटना और सरकार की चुप्पी पर मेरी यह त्वरित "स्वरचित" कविता सभी "पत्रकार" साथियों को सादर प्रेषित है... डायमंड शुक्ला की कविता... -------------------- झूठ का "पर्दाफाश" करे तो"पत्रकारों" को "धमकाते" हो... "खबर" प्रकाशन कर दे तो,,, दुश्मन बन जाते हो... "पत्रकार" को डराने,,,गुंडों से पिटवाते हो... भेड़िए हो तभी तो भीड़ में अपनी "ताकत" दिखाते हो... "कलमकार" हैं हम कलम से बंदूकधारियों,,, को भी डराते हैं... कानून के दायरे में रहकर गुंडों को "सबक" सिखाते हैं... शेर हैं असली "पत्रकार" सब ...जो सीधे नजरें मिलाते हैं... "नाराजगी" खबरों में दिखाते....हर दिन कितनों से टकराते हैं... लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं हम,,,सच से अवगत कराते हैं.. चुप्पी साधे हो सरकार.,,,खुद को पत्रकार हितैशी.बताते हो... भूमाफिया को संरक्षण..अफसरों से मनमानी करवाते हो... सत्ता के मद में चूर होकर क्यों अप...

वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला पर जानलेवा हमला,,, आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध

चित्र
  वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला पर जानलेवा हमला,,, आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध  ◆ खबर प्रकाशित होने से बौखलाए आसामाजिक तत्वों ने दिया वारदात को अंजाम। ◆ पुलिस, पत्रकारों का आपसी विवाद बताकर मामला निपटाने का कर रहा था प्रयास। ◆ थानें में दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज। ◆  आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे पत्रकार।   मिशन क्रांति न्यूज. ब्यूरो।  कांकेर के वरिष्ठ और चर्चित पत्रकार कमल शुक्ला पर कथित पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर और उसके गुण्डों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामला निपटाने पहले तो इसी दो पक्ष के पत्रकारों का आपसी विवाद बता दिया। लेकिन जब इधर राजधानी और पूरे प्रदेश में पत्रकार के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो सभी पत्रकारों ने पत्रकार के साथ मारपीट की इस घटना को शर्मनाक और घोर निंदनीय बताया। मामले को तूल पकड़ता देख आखिरकार पुलिस ने पत्रकार के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। हालांकि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।   दरअसल कांकेर में लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार कमल...

जनप्रतिनिधि और राजनीतिक पार्टी को आंदोलन की खुली छूट, सिर्फ आम लोगों पर कानून का शिकंजा !

चित्र
  जनप्रतिनिधि और राजनीतिक पार्टी को आंदोलन की खुली छूट, सिर्फ आम लोगों पर कानून का शिकंजा ! ◆  जिले में 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक धारा 144 लागू होने के बाद भी जगह-जगह उमड़ रही भीड़। ◆ कार्रवाई के नाम पर प्रशासनिक भेदभाव खुलकर आया सामने। मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा।   जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए जिलादंडाधिकारी और कलेक्टर यशवंत कुमार ने 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक धारा 144 लगाए जाने भले ही आदेश जारी कर दिया हो। लेकिन जिले में धारा 144 प्रभावी होने के बाद भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। विडम्बना तो यह है कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर कभी कार्यालयों का घेराव कर रहे हैं तो कभी वे किसी मुद्दे पर लोगों की भीड़ लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में ना तो प्रशासनिक अमला द्वारा अब तक ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया गया और ना ही किसी आंदोलनकारियों के खिलाफ अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई की गई।जिले में धारा 144 प्रभावी होने के बाद भी 17 सितम्बर को दुरपा के ग्रामीणों द्वारा शिवरीनारायण थाने का घेराव किया गया। पर कार्रवाई शुन्य।...

अन्नदाता" किसानों की गाढ़ी मेहनत की कमाई अब पूंजिपतियों और कारोपोरेट घरानों के हाथों सौंपने की साजिश !

चित्र
  " अन्नदाता" किसानों की गाढ़ी मेहनत की कमाई अब पूंजिपतियों और कारोपोरेट घरानों के हाथों सौंपने की साजिश ! ◆  किसानों को विश्वास में लिए बगैर मनमाने ढंग से "तानाशाह सरकार" सदन में अवैधानिक ढंग से किसान विरोधी अध्यादेश ले आए । ◆ किसानो की आमदनी दोगुना करने का वादा भूल गए मोदी सरकार। ● त्वरित टिप्पणी ★ डायमंड शुक्ला प्रधान संपादक, मिशन क्रांति न्यूज.। काश ! मोदी सरकार "अन्नदाता" किसान के पुत्र होते,,,तो किसानों की पीड़ा कुछ हद तक उनके समझ में आती भी। लेकिन चाय की चुस्कियां लेने वाला चाय का छोटा व्यापारी ...किसानों की मेहनत, उनकी समस्या, और अन्नदाता की आमदनी के बारें में कतई नहीं समझ सकता। जी हां इसका ज्वलंत उदाहरण है, किसानों को बगैर भरोसा दिलाए, तानाशाह सरकार ने किसान विरोधी अध्यादेश लाकर यह साबित कर दिया कि इस तानाशाह सरकार को किसानों की फिक्र ही नहीं है। इसिलिए तो इस तरह गोपनीय ढंग से कोरोनाकाल में भी किसान विरोधी विधेयक लाया गया। ताकि किसानों में ज्यादा विरोध ना भड़के। हालांकि इस विधेयक का पंजाब,हरियाणा, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों में किसानों ने सड़क पर उतक...

उठो जवानों,उठो किसानों, अब तो हक की लड़ो लड़ाई

चित्र
 "युवा" हमारे देश के भविष्य हैं और "अन्नदाता" किसान कड़ी परिश्रम कर अनाज उपजाकर सबका पेट भरता है, ये  "अन्नदाता" सबके पालनहार हैं। इसके बावजूद आज सबसे अधिक शोषित शिक्षित "युवा"और "किसान" हैं जहां युवाओं को नौकरी मुहैया कराने केंद्र और राज्य की सरकार  पूरी तरह सरकार विफल है। वहीं किसानों के बिगड़ते हालात को लेकर भी सरकार गंभीर नही है, ऐसे में सभी युवा "बेरोजगार" और "किसान" को एकजुट होकर "हल्ला" बोलना होगा।  अपने अधिकार के लिए "हुंकार" भरना होगा। अब "जय जवान" "जय किसान" के नारों के साथ ही "जागो जवान" "जागो किसान" का नारा देना होगा ताकि "युवा बेरोजगार" और अन्नदाता "किसान" को उनका अधिकार मिल सके।  युवा "बेरोजगार" और "किसानों" को जगाने मेरी यह कविता सादर प्रेषित है... त्वरित - स्वरचित : डायमंड शुक्ला  प्रधान संपादक, "मिशन क्रांति न्यूज" ---- युवा "बेरोजगार" और "किसानों" को जगाने "मिशन क्रांत...

बिलासपुर शिव सेना अध्यक्ष अजय शर्मा की अवैध उगाही से हलाकान हैं व्यापारी और कर्मचारी !

चित्र
  बिलासपुर शिव सेना अध्यक्ष अजय शर्मा की अवैध उगाही से हलाकान हैं व्यापारी और कर्मचारी !  ◆ कभी धार्मिक आयोजन के नाम पर तो कभी किसी मामले में ब्लैकमेलिंग करने की देता है धमकी। मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। मुंबई में शिवसेना के खुलेआम गुंडागर्दी का पर्दाफाश होने से पार्टी की हुई किरकिरी के बाद भी शिवसेना अपने तानाशाही रवैये से बाज नहीं आ रहा है। अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के शिवसेना अध्यक्ष अजय शर्मा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे व्यापारी और कर्मचारियों से कभी धार्मिक आयोजनों के नाम से तो कभी किसी मामले में किसी को ब्लैकमेलिंग करने की बात कर अवैध उगाही में संलिप्त है और  बेजा उगाही से मोटी कमाई कर रहा है। कई व्यापारियों ने दबी जुबान से नाम प्रकाशन नहीं करने की शर्त पर शिवसेनाध्यक्ष अजय शर्मा द्वारा पैसे की डिमांड किए जाने के बारे में हमारे संवाददाता को  बताया। हालांकि व्यापारियों ने अवैध उगाही का विरोध करने पर जोर दिया है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि शिवसेना अपने गुंडागर्दी के बलबूते आए दिन सरकारी कर्मचारियों को डरा धमकाकर उनसे अवैध उगाही करता है और नंबर ...

आखिरकार बेरोजगारों का गुस्सा फूटा, "बेरोजगार दिवस" के रूप में मना, भारत के "प्रधानमंत्री का जन्म दिवस !

चित्र
  आखिरकार बेरोजगारों का गुस्सा फूटा, "बेरोजगार दिवस" के रूप में मना, भारत के "प्रधानमंत्री का जन्म दिवस ! ◆ इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में दर्ज हुआ बेरोजगार हित में नरेंद्र मोदी की विफलता। ◆ अब तो शर्म करो सरकार,,, बेरोजगारों की सुनो पुकार ◆ केंद्र में लंबे समय से कांग्रेस की सरकार रही तब भी बेरोजगारी की समस्या पर नहीं रहा ध्यान, और अब भाजपा सरकार बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने पूरी तरह विफल। ◆ बेरोजगार दिवस" के बीज का अंकुरण भी पीएम मोदी के गृह राज्य से गुजरात के सीएम विजय रूपाणी के जन्म दिवस 2 अगस्त से हुआ। ◆ अब तो शर्म करो सरकार,,, "बेरोजगारों" की सुनो पुकार यह नारा लगना चाहिए... ● त्वरित टिप्पणी ◆ डायमंड शुक्ला प्रधान संपादक, मिशन क्रांति न्यूज. भारत देश में बढ़ती '"बेरोजगारी" सबसे जटिल समस्या बन गई है। आज देश के करोड़ों युवा "बेरोजगारी" का दंश झेलने मजबूर हैं, लेकिन केंद्र सरकार बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने बिल्कुल ही बेपरवाह है। विडम्बना है कि आज पर्यंत "बेरोजगारों" के हित में अब तक किसी तरह ...

20 हजार रिश्वत लेते सब इंजीनियर गिरफ्तार

चित्र
  20 हजार रिश्वत लेते सब इंजीनियर गिरफ्तार ◆ एसीबी टीम की कार्रवाई ◆  जनपद पंचायत अकलतरा में पदस्थ था आरोपी। ◆ पंचायत के कार्यों के मूल्यांकन के एवज में दलाल के जरिए किए थे पैसे की डिमांड मिशन क्रांति न्यूूज. जांजगीर -चाम्पा। पंचायत के कार्यों का मूल्यांकन रिपोर्ट बनाने के नाम पर रिश्वत की मांग करने वाले जनपद पंचायत अकलतरा में पदस्थ उप अभियंता को दलाल के साथ 20 हजार रूपये रिश्वत लोगों लेते एसीबी टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक अकलतरा के मुड़पार निवासी राजेश कुमार कोसले की पत्नी पूर्व पंचायत के कार्यकाल के दौरान मुड़पार गांव की सरंपच थी। इस दौरान पंचायत के तहत होने वाले कार्यों के मूल्यांकन रिपोर्ट बनवाने के लिए जनपद पंचायत अकलतरा के सब इंजीनियर सुमित राजपूत के पास पहुंचा। तभी पीड़ित का संपर्क दलाल राजकुमार रात्रे से हुआ. इसके बाद अधिकारी सुमित राजपूत ने मूल्यांकन रिपोर्ट बनाने के एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. तब इस पूरे मामले की सूचना राजेश ने बिलासपुर एसीबी क...

अटल बिहारी बाजपेयी विवि में परीक्षा कराने पांच साल में हुए 25 करोड़ खर्च !

चित्र
  अटल बिहारी बाजपेयी विवि में परीक्षा कराने पांच साल में हुए 25 करोड़ खर्च ! ◆  कॉलेजों को एडवांस, ट्रांसपोर्टिंग, मूल्यांकन, स्टेशनरी, गट्ठा कपड़ा एवं अन्य परीक्षा व्यवस्था के लिए दी राशि ◆ आडिट रिपोर्ट के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग ने परीक्षा और अन्य विभाग द्वारा की गई खरीदी की जांच शुरू कर दी है। मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर।   अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में परीक्षा आयोजित कराने के नाम पांच साल में 25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कॉलेजों को एडवांस, ट्रांसपोर्टिंग, मूल्यांकन, स्टेशनरी, गट्ठा कपड़ा एवं अन्य परीक्षा व्यवस्था पर यह राशि खर्च की गई है। इसके अलावा विभागों में जनरेटर, आलमारी और कंप्यूटर की खरीदी की गई है। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर अब राज्य शासन इसकी जांच कर रही है। आडिट रिपोर्ट के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में परीक्षा कराने और विभिन्न विभागों में की गई खरीदी पर जांच शुरू कर दी है। जांच टीम दूसरी बार यहां पहुंची है। छह घंटे 35 मिनट तक परिसर के भीतर चार सदस्यीय टीम ने एक-एक दस्तावेज खंगाले। स्टोर विभाग, परीक्षा विभाग, अकादमी विभा...

जनता की समस्याओं से विमुख होते देश की सरकार और मीडिया !

चित्र
  जनता की समस्याओं से विमुख होते देश की सरकार और मीडिया !  ◆ निष्पक्ष पत्रकारिता का दम भरने वाले ज्यादातर अखबार और न्यूज चैनल के पत्रकार सरकार के बन गए कठपुतली ◆ अन्नदाताओं के बिगड़ते हालात, बढ़ती बेरोजगारी,  भुखमरी,गरीबी, महंगाई, कोरोना के बढ़ते संक्रमण और प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों सहित देश सुरक्षा जैसे अहम मुद्दे को भूल, मुंबई के मुद्दे पर उलझ कर रह गई पत्रकारिता।  ◆ "पत्रकार" की अंतरात्मा, कलम और मुखर आवाज देश के हित में हो,जनता के हित में हो, निष्पक्ष हो और जहां तक हो सके जनपक्ष हो। पत्रकारिता का यही मूलमंत्र है। सरकार और मीडिया के खिलाफ त्वरित टिप्पणी  ◆ डायमंड शुक्ला प्रधान संपादक ,  मिशन क्रांति न्यूज    मिशन क्रांति न्यूज। देश की जनता के प्रति सरकार का रवैया कतई उचित नहीं लग रहा है। जनमानस की मूलभूत समस्याओं को भूलकर सरकार चंद योजनाओं में सिमट कर रह गई है। जिसका खामियाजा देश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। वहीं मीडिया खासकर ज्यादातर न्यूज चैनल अन्नदाताओं के बिगड़ते हालात, बढ़ती बेरोजगारी, भुखमरी,गरीबी, महंगाई, कोरोना के बढ़ते संक्रमण और...

किसान,,मजदूर और बेरोजगारों के लिए सरकार के पास नही कोई कारगर नीति,,,सिर्फ छलावा !

चित्र
  किसान,,मजदूर और बेरोजगारों के लिए सरकार के पास नही कोई कारगर नीति,,,सिर्फ छलावा !  ◆ सत्ता के मद में चूर राजनेता सिर्फ लोकलुभावने योजना शुरू कर लूट रहे झूठी वाहवाही। ◆ जनहित के मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों विफल ◆ कोरोना (कोविड 19) महामारी के समय सामने आया सरकार का असली चेहरा -----   टिप्पणी :  सरकार के खिलाफ डायमंड शुक्ला प्रधान संपादक, मिशन क्रांति न्यूज मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर-चाम्पा। आजादी के इतने साल गुजर जाने के बाद भी आज पर्यंत किसान,मजदूर और बेरोजगारों के हालात बदलने सरकार के पास कोई कारगर नीति नही है। जिसके परिणाम स्वरूप किसान,मजदूर और बेरोजगारों की स्थिति सुधरने की बजाय बद से बदतर होते जा रहा है। किसान और मजदूर गरीबी और आर्थिक मंदी की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं,बेरोजगार आत्मदाह करने आमादा है पर अफसोस सरकार चाहे वह केंद्र की हो या राज्य कि सिर्फ सत्ता के मद में चूर लोकलुभावने योजना चलाकर झूठी वाहवाही लूट रही हैं।  सरकार का असली चेहरा कोरोना महामारी के दौरान खुलकर सामने आया है। लाकडाउन के दौरान मजदूरों को महज एक डेढ़ महिने राज्य ...

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सर्वे में लेटलतीफी के चलते पीड़ित लोगों को नही मिला मुआवजा,

चित्र
  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सर्वे में लेटलतीफी के चलते पीड़ित लोगों को नही मिला मुआवजा, ◆ क्षतिग्रस्त मकान में ना रहते बन रहा और ना मरम्मत कर पा रहे लोग मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर चाम्पा। शिवरीनारायण महानदी में आई बाढ़ से शिवरीनारायण सहित महानदी तट पर बसे कई गांवों में क्षतिग्रस्त हुए मकानों का आज पर्यंत सर्वे नहीं हो पाया है। ऐसे में बाढ़ पीड़ित मुआवजे से वंचित हो गए हैं। मकान की मरम्मत कराने गरीब तपके के लोगों के पास पैसे तक नही है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित लोगों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है लोग मुआवजे की बाट जोह रहे हैं पर अफसोस प्रशासन मौन है।  शिवरीनारायण महानदी पर 28 अगस्त को भयावाह बाढ़ आने से शिवरीनारायण के कई वार्ड जलमग्न हो गए। जिससे जनकपुर वार्ड में बसे गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों का आशियाना क्षतिग्रस्त हो गया। बाढ़ की वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं महानदी तट पर बसे कई गांवों में भी मकान क्षतिग्रस्त हुआ।  खेतो के फसल चौपट हो गई। बाढ़ प्रभावित लोग मुआवजा की बाट जोह रहे हैं लेकिन प्रशासनिक अमले की उदासीनता के परिणाम स्वरूप दस दिन बीत जाने के बाद भी क...

शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वाले बीस लोगोंं को नगर निगम का नोटिस

चित्र
  शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वाले बीस लोगोंं को नगर निगम का नोटिस  ◆ सूची में 58 अन्य लोगों का भी नाम शामिल मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। शहर में अवैध प्लाटिंग का काम जोरों पर है, नगर निगम ने आला अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए अवैध प्लॉटिंग करने वाले 20 लोगों को भवन शाखा ने नोटिस तामिल कर जवाब मांगा है। इसके अलावा अवैध प्लाटिंग मामले में 58 और लोगो का नाम भी आ रहे हैं। जिनकी सूची बनाई जा रही है। शीघ्र ही दस्तावेजों के साथ इन्हें भी नोटिस तामिल किया जाएगा। जिससे अवैध प्लाटिंग के कारोबार पर अंकुश लग सके।  नगर निगम को शहर में हो रही अवैध प्लाटिंग की लगातार शिकायत मिल रही थी जिसे गंभीरता से लेते हुए भवन शाखा के इंजीनियरों और निगम के राजस्व विभाग के मैदानी अमले ने बीते दिनों मोपका, सकरी, तिफरा, सिरगिट्टी, कोनी सहित कई जगहों पर अवैध प्लॉटिंग को लेकर सर्वे किया था। जिसमें बड़ी संख्या में अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों के नाम सामने आए। नगर निगम सीमा में शामिल एक नगर पालिका, दो नगर पंचायत सहित 15 गांव में अवैध प्लॉटिंग का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। विभाग को अवैध प्लाटिंग ...

वैज्ञानिक से साढ़े चौदह लाख ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  वैज्ञानिक से साढ़े चौदह लाख ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार ◆    लक्की ड्रा के बहाने लोगों को देते थे  झांसा  मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर।    लो गों को लकी ड्रॉ में एसयूवी की लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वैज्ञानिक से साढ़े चौदह लाख ठगने वाले बिहार के दो लाेगाें को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 5 लाख 36 हजार 405 रुपए व दो लैपटॉप, 21 मोबाइल, 8 पास बुक, 6 डेबिट कार्ड, चेक बुक, कई आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव जब्त किया गया है।   उसलापुर गैलेक्सी अपार्टमेंट निवासी रिटायर्ड डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक सीएम पटेल के फोन पर 27 जुलाई को अनजान नंबर से कॉल आया। इसमें लकी ड्रॉ में इनाम निकलने का झांसा दिया गया था। इनाम के तौर पर 14.50 लाख की एसयूवी कार देने की बात कही गई थी। उनसे कहा गया था कि वे चाहें तो कार लें या फिर उसकी जगह रकम भी ले सकते हैं। वैज्ञानिक पटेल ने रकम लेने की मांग की थी। इसके बाद ठगों ने उन्हें रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर 3500 रुप...

आनलाईन ठगी से बचाने डीपी विप्र कालेज के एनसीसी कैडेट लोगों को करेंगे जागरूक

चित्र
  आनलाईन ठगी से बचाने डीपी विप्र कालेज के एनसीसी कैडेट लोगों को करेंगे जागरूक ◆ सायबर मितान, सायबर जागरूकता अभियान के तहत दिया गया प्रशिक्षण मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। डीपी विप्र पीजी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट अब सायबर रक्षक बनकर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूक करेंगे। मंगलवार को सायबर मितान सायबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस विभाग के अधिकारियों की ओर से उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया। डीपी विप्र पीजी महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा ने बताया कि बिलासपुर पुलिस द्वारा सायबर अपराधों से लोगों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सीजी बटालियन एनसीसी इस अभियान में पुलिस के साथ मिलकर इसमें बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। एनसीसी के माध्यम से कमान अधिकारी कर्नल रजनीश मेहता के निर्देशन में सभी कॉलेजों की एनसीसी इकाइयों के एनसीसी अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाकर एनसीसी के छात्र-छात्राओं को सायबर लीडर बनाया है जो अब आगामी कार्यक्रम के दिनों में सायबर रक्षक व मितान बनाएंगे।