धान खरीदी 15 फरवरी तक बढ़ाने भाजपाईयो ने रखी मांग
धान खरीदी 15 फरवरी तक बढ़ाने भाजपाईयो ने रखी मांग
◆ धुुुरकोट एवं पिसौद खरीदी केंद्रों में प्रदर्शन
मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर - चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस कड़ी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में धान खरीदी केंद्र धुरकोट और पिसौद में प्रदर्शन कर स्थानीय धान खरीदी केंद्र प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढाये जाने,रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने,असमय ओला वृष्टि एवं बारिश से हुये नुकसान की क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान करने,लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिये जाने सहित पिछले वर्ष की धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष की बकाया बोनस शीघ्र प्रदान करने की मांग छत्तीसगढ़ शासन से की गई है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत सिंह ठाकुर, धान खरीदी केंद्र के आंदोलन प्रभारी धजाराम साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री जितेंद्र देवांगन, भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिमन्यु राठौर, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल सेन, भाजपा आईटी सेल जिला सहसंयोजक पंकज अग्रवाल, भाजपा युवा नेता हर्ष सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता सहदेव साहू, सीताराम साहू, भगत राज केवट सहित भाजपा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें