तुलसी में आयोजित डांस प्रतियोगिता में "शिवांगी डांस ग्रुप" लैलूंगा को मिला प्रथम पुरस्कार
तुलसी में आयोजित डांस प्रतियोगिता में "शिवांगी डांस ग्रुप" लैलूंगा को मिला प्रथम पुरस्कार ◆ विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 11 हजार,द्वितीय पुरस्कार 9 हजार और तृतीय पुरस्कार 7 हजार रूपये दिया गया मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। नवागढ़ ब्लाक के ग्राम तुलसी के महामाया चौक में 6 नवंबर दिन शनिवार को रात्रि 8 बजे भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। डांस स्पर्धा के विजेता शिवांगी डांस ग्रुप लैलूंगा को प्रथम पुरस्कार 11 हजार रूपये प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार एनटीआर ग्रुप कोरबा को 9 हजार रूपये की राशि दी गई, मयूरी डांस ग्रुप सारंगढ़ को तृतीय पुरस्कार 7000 रूपये दिया गया। इसी परिपेक्ष्य में चतुर्थ पुरस्कार त्रिवेणी संगम बलौदाबाजार को 5 हजार रूपये, पांचवा पुरस्कार चंद्रहासिनी डांस ग्रुप रायगढ़, 4 हजार रूपये, रिया कश्यप तखतपुर को छठवां पुरस्कार 3 हजार रूपये, सातवा पुरस्कार रघु डांस ग्रुप सरायपाली को 2 हजार 5 सौ रूपये दिया गया। हनी ब्वायस ग्रुप जांजगीर को आठवां पुरस्कार 2 हजार रूपये दिया गया। नवम् पुरस्कार सीजी लोक कला...