श्याम प्रेम मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़
श्याम प्रेम मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़ ■ भव्य मंदिर के दर्शन के लिए हर दिन पहुंच रहे दर्शनार्थी। ■ करोडों की लागत से निर्मित है मंदिर। □ डायमंड शुक्ला मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। शहर के खोखसा फाटक के समीप निर्मित श्याम प्रेम मंदिर में शाम ढलते ही भक्तजनों का तांता लगा रहता है। मंदिर की भव्यता जहां लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है वहीं मंदिर के प्रवेश द्वार पर दोनों तरफ निर्मित दो विशालकाय हांथी की प्रतिमा रात को रंग बिरंगी लाईट की रोशनी से और भी आकर्षक दिखता है। जहां भक्तगण मोबोइल से अपनी सेल्फी और तस्वीरे खीचते देखे जा सकते हैं। मंदिर परिसर में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की मुर्ति की सौम्य छवि की एक झलक पाने श्रद्धालु लालायित नजर आते हैं। श्याम प्रेम मंदिर के व्यवस्थापक नारायण अग्रवाल ने बताया कि श्याम प्रेम मंदिर के लिए उनके बड़े भैया राजू अग्रवाल ने अपनी निजी जमीन मंदिर निर्माण के लिए दे दिया, उक्त जमीन में प्रेम श्याम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है मंदिर निर्माण की अनुमानित लागत डेढ - दो करोड बताई गई है। जिसकी भव्यता को नकारा नही जा सकता। श्री अग्रवाल क...