सभी नागरिकों में राष्ट्रभक्ति और समरसता का भाव जागृत हो : युवराज स्वामी रामकृष्णाचार्य
सभी नागरिकों में राष्ट्रभक्ति और समरसता का भाव जागृत हो : युवराज स्वामी रामकृष्णाचार्य 🔷 अमोरा गाँव में श्रीराम कथा श्रवण करने भक्तों की उमड़ रही भीड़। मिशन क्रांति न्यूज़. जांजगीर - चाम्पा। भगवान किसी एक के नहीं, लोगों में भ्रम ना फैलायें, प्रभु श्रीराम सर्वव्यापी हैं और सभी भक्तो का कल्याण करते हैं, देश के सभी नागरिकों में राष्ट्रभक्ति और समरसता का भाव जागृत हो और इसकी प्रेरणा श्रीराम चरित मानस से लें, उक्त बातें अमोरा में रामकथा वाचक के रूप के मध्यप्रदेश के इटारसी से जिला मुखयालय के नैला में पत्रकार पवन अग्रवाल के घर पधारे, युवराज स्वामी रामकृष्णाचार्य ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। रामानुज स्वामी ने कहा की यह बडा सौभाग्य है कि रामकथा शबरी के क्षेत्र में हो रहा है, भक्त और भगवान के प्रेम को शबरी के चारित्र प्रभु के प्रति अथाह प्रेम और श्रीराम जी के चरित्र से जाना जा सकता है, स्वामी जी ने कहा की भारत देश की परम्परा रही है कि यहां भगवान की भक्ति का अधिकार सिर्फ मनुष्य को ही नही बल्कि सभी जीवों को है। चमत्कारी बाबा और रोग ठीक करने वाले बाबाओं के संदर्भ में बाबा ने कहा कि सभी ...