संदेश

अप्रैल, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

देश में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण और सरकार एवं निर्वाचन आयोग का चुनावी शंखनाद !

चित्र
  देश में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण और सरकार एवं निर्वाचन आयोग का चुनावी शंखनाद ! ★ प्रधान संपादक डायमंड शुक्ला की कलम से... ◆ आपदा को नजरअंदाज कर लापरवाह और मूकदर्शक बन गए देश के कर्णधार और इलेक्शन कमेटी। वैश्विक महामारी कोरोना की मार झेल रहे देश की सरकार को जनता की सेहत का जरा भी परवाह नही है... शायद यही वजह है कि देश के अलग - अलग कुछ राज्यों में चुनावी शंखनाद कर जगह - जगह चुनावी सभा ,,चुनावी रैली निकालकर देश की जनता को यह बता दिया कि कोरोना महामारी के प्रति सरकार की सजगता कितनी है..वे देश की जनता के स्वास्थ्य को लेकर कितने गंभीर है। वहीं निर्वाचन आयोग की भूमिका भी उक्त मामले में संदिग्ध है वह भी कटघरे में है। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बावजूद निर्वाचन कराने ने जो फरमान जारी किया। यह देश की जनता के लिए कितना हितकर और न्यायोचित है इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है...जी हां हम देश के असम और पश्चिम बंगाल में हो रहे निर्वाचन की बात कर रहे हैं जहां चुनावी सभा व रैली में उमड़ रही भीड़ सरकार के रवैये और आयोग के लापरवाही को उजागर करता है...सरकार अन्य राज्यों में कोरोन...

नक्सली हिंसा के लिए निकम्मी सरकार,,,है जिम्मेदार !

चित्र
  नक्सली हिंसा के लिए निकम्मी सरकार,,,है जिम्मेदार ! ◆ आखिर कब तक "वीर सपूतों" को अपने "प्राणों" की देनी होगी आहूति।  मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली मुठभेड़ में फिर 22 जवान शहीद हो गए...और दर्जनों जवानों के घायल होने की खबर है। नक्सली समस्या कोई मामूली समस्या नही है। जिसे राज्य और केंद्र सरकार जितना हल्के में ले रही है। यह हृदय विदारक घटना है...जब - जब जवानों के खून से छत्तीसगढ़ लाल हुआ है। तब सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की बघेल सरकार ने शब्दों की श्रद्धांजलि और संवेदना व्यक्त कर जिम्मेदारियों से अपना पल्ला झाड़ लिए हैं। सरकार की संवेदनाएं मर चुकी है तभी तो शहीदों की शहादत व्यर्थ नही जाएगी की राग अलाप करने वाले ये जिम्मेदार नुमाइंदे आज पर्यन्त नक्सली समस्या से निपटने कोई खास रणनीति ही नही बना पाए। चाहे राज्य म़े कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की नक्सली समस्या पर कोई विशेष ध्यानाकर्षण नही रहा। शायद यही वजह है कि भाजपा के शासनकाल में भी तकरीबन सैकड़ो जवान शहीद हुए तब भी नाकाम सरकार शहीदों की शहादत व्यर्थ नही जाने की राग अलापत...