तुलसी में भव्य डांस प्रतियोगिता आज

 तुलसी में भव्य डांस प्रतियोगिता आज

◆ विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 11 हजार,, द्वितीय पुरस्कार 9 हजार और तृतीय पुरस्कार 7 हजार रूपये दिए जाएंगे।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। नवागढ़ ब्लाक के ग्राम तुलसी के महामाया चौक में 6 नवंबर दिन शनिवार को रात्रि 8 बजे भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार डायमंड शुक्ला होंगे। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्योति किशन कश्यप करेंगी। विशिष्ट अतिथि उन्नत कृषक हेम लाल यादव और जिला सहकारी समिति तुलसी के विक्रेता अजय प्रकाश नागेश रहेंगे।

प्रथम पुरस्कार 11 हजार रूपये सेवा सहकारी समिति तुलसी के तरफ से रखा गया है। द्वितीय पुरस्कार 9 हजार रूपये, ग्राम पंचायत तुलसी के सरपंच शिवमंगल सिंह टंडन द्वारा रखा गया है। तृतीय पुरस्कार 7000 रूपये तुलसी के पूर्व सरपंच मनाराम निर्मलकर, उपसरपंच शिव यादव एवं कुलदीप दास महंत द्वारा रखे गए हैं। इसी परिपेक्ष्य में चतुर्थ पुरस्कार 5 हजार रूपये अधिवक्ता सम्मेलाल सुल्तानियां,पंचम पुरस्कार 4 हजार रूपये तुलसी के उन्नत कृषक अक्षय शुक्ला द्वारा छठवां पुरस्कार 3 हजार रूपये प्रयागचंद साहू,सातवा पुरस्कार 2 हजार 5 सौ रूपये नितीश कश्यप (लक्की) आठवां पुरस्कार 2 हजार रूपये राज मिस्त्री ईश्वरी केंवट, नवम् पुरस्कार पंद्रह सौ रूपये मंगलू साहू, मनहरण केंवट एवं दसवा पुरस्कार सुरीत कश्यप के तरफ से रखा गया है। कार्यक्रम का संचालन उज्जवल शुक्ला और रामेश्वर दास महंत करेंगे। आयोजक दिलवालों का ग्रुप महामाया चौक तुलसी के सदस्यगण सतीष केंवट, सुदर्शन दास महंत,महेेश कुमार केंवट,धनपाल भानू, मनोोज साहू सहित अन्य सभी सदस्यों ने डांंस प्रतियोगिता मेें प्रतिभाागियों और दर्शकोंं को अधिक से अधिक संख्या मेंउपस्थिति की अपील की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदेमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई बौद्धिक परिचर्चा

अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ - चंदेल

जांजगीर में सुपर मार्केट की तर्ज पर खुला देशी सी-मार्ट