तुलसी में आयोजित डांस प्रतियोगिता में "शिवांगी डांस ग्रुप" लैलूंगा को मिला प्रथम पुरस्कार

 तुलसी में आयोजित डांस प्रतियोगिता में "शिवांगी डांस ग्रुप" लैलूंगा को मिला प्रथम पुरस्कार



◆ विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 11 हजार,द्वितीय पुरस्कार 9 हजार और तृतीय पुरस्कार 7 हजार रूपये दिया गया


मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। 
नवागढ़ ब्लाक के ग्राम तुलसी के महामाया चौक में 6 नवंबर दिन शनिवार को रात्रि 8 बजे भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

डांस स्पर्धा के विजेता शिवांगी डांस ग्रुप लैलूंगा को प्रथम पुरस्कार 11 हजार रूपये प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार एनटीआर ग्रुप कोरबा को 9 हजार रूपये की राशि दी गई, मयूरी डांस ग्रुप सारंगढ़ को तृतीय पुरस्कार 7000 रूपये दिया गया। इसी परिपेक्ष्य में चतुर्थ पुरस्कार त्रिवेणी संगम बलौदाबाजार को 5 हजार रूपये, पांचवा पुरस्कार चंद्रहासिनी डांस ग्रुप रायगढ़, 4 हजार रूपये, रिया कश्यप तखतपुर को छठवां पुरस्कार 3 हजार रूपये, सातवा पुरस्कार रघु डांस ग्रुप सरायपाली को 2 हजार 5 सौ रूपये दिया गया। हनी ब्वायस ग्रुप जांजगीर को आठवां पुरस्कार 2 हजार रूपये दिया गया। नवम् पुरस्कार सीजी लोक कला मंच पामगढ़ को पंद्रह सौ रूपये एवं दसवां पुरस्कार आत्माराम कटौद को 1 हजार रूपये प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि "पत्रकार" डायमंड शुक्ला थे। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्योति किशन कश्यप ने की। विशिष्ट अतिथि उन्नत कृषक हेम लाल यादव और जिला सहकारी समिति तुलसी के विक्रेता अजय प्रकाश नागेश रहे। कार्यक्रम का संचालन उज्जवल शुक्ला एवं रामेश्वर दास महंत ने किया।

★  डांस स्पर्धा के चार प्रतिभागियों को मिला सांत्वना पुरस्कार

डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दस प्रतिभागियों को निर्धारित पुरस्कार राशि प्रदान किया गया साथ ही सारागांव के हिना खान, नवागढ के फैशध डांस ग्रुप, देवरीमठ के कृष्णा जुमांगी डांस ग्रुप और भोतीडिह के बैंड ब्वायस ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदेमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई बौद्धिक परिचर्चा

अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ - चंदेल

जांजगीर में सुपर मार्केट की तर्ज पर खुला देशी सी-मार्ट