श्याम प्रेम मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़
श्याम प्रेम मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़
■ भव्य मंदिर के दर्शन के लिए हर दिन पहुंच रहे दर्शनार्थी।
■ करोडों की लागत से निर्मित है मंदिर।
□ डायमंड शुक्ला
मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। शहर के खोखसा फाटक के समीप निर्मित श्याम प्रेम मंदिर में शाम ढलते ही भक्तजनों का तांता लगा रहता है। मंदिर की भव्यता जहां लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है वहीं मंदिर के प्रवेश द्वार पर दोनों तरफ निर्मित दो विशालकाय हांथी की प्रतिमा रात को रंग बिरंगी लाईट की रोशनी से और भी आकर्षक दिखता है। जहां भक्तगण मोबोइल से अपनी सेल्फी और तस्वीरे खीचते देखे जा सकते हैं। मंदिर परिसर में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की मुर्ति की सौम्य छवि की एक झलक पाने श्रद्धालु लालायित नजर आते हैं।
श्याम प्रेम मंदिर के व्यवस्थापक नारायण अग्रवाल ने बताया कि श्याम प्रेम मंदिर के लिए उनके बड़े भैया राजू अग्रवाल ने अपनी निजी जमीन मंदिर निर्माण के लिए दे दिया, उक्त जमीन में प्रेम श्याम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है मंदिर निर्माण की अनुमानित लागत डेढ - दो करोड बताई गई है। जिसकी भव्यता को नकारा नही जा सकता। श्री अग्रवाल की मानें तो प्रेम श्याम मंदिर में जन्माष्टमी पर्व, एकादशी, दुर्गोत्सव अथवा हिन्दू के हर प्रमुख पर्व पर श्रद्धालु पहुंचते हैं इसके अलावा शहर सहित ग्रामीण अंचल से हर रोज दर्शनर्थी दर्शन लाभ लेने पहुंच रहे हैं। जहां लोग शान्ति और सुकून का अनुभव करते हैं। वही शादीशुदा जोड़े मंदिर में आकर सफल वैवाहिक जीवन की मंगलकामना करते हैं। प्रेम श्याम मंदिर में पीतल से बने भव्य द्वार जहां मदिर की शोभा बढ़ा रहा है वहीं लाइटिंग से जग्मगाते मंदिर की सुंदरता देखते ही बनता है। शाम को प्रभु के मधुर भजन सुन भक्त मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और मंदिर के आकर्षक छवि को बस निहारते रहते हैं। बहरहाल शहर में करोडों से निर्मित श्याम प्रेम मंदिर में बड़ी श्रद्धा से लोग पहुंचकर मन्नते मांग रहे हैं और मत्था टेक रहे हैं।
राजस्थान के दो पुजारी दे रहे सेवा
श्याम प्रेम मंदिर में राजस्थान के दो पुजारी मंदिर में विराजमान भगवान श्याम की पूजा अर्चना कर नित्य सेवा कर रहें हैं, प्रभु की चरणो में समर्पित पुजारी मंदिर परिसर मे ही रहते हैं। मंदिर में पूजन, भजन और आरती से हमेशा भक्ति का माहौल रहता है। जिससे भक्तजनो को शान्ति की अनुभूति होती है।
भव्य प्रवेश द्वार से और भी बढेगी मंदिर की सुंदरता
श्याम प्रेम मंदिर की सौंदर्य को बढाने निरंतर प्रयास जारी है इसी परिपेक्ष्य में जहां मंदिर के सामने तकरीबन 22-25 लाख से भव्य प्रवेश द्वार निर्माणाधीन है। जिसकी कुछ महीने पहले ही भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। जिसका निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है साथ ही मंदिर परिसर मे अहाता के अंदर पौधरोपण करने की कार्ययोजना भी प्रस्तावित है।
चार नवम्बर को वृंदावन के कलाकारों द्वारा भजन की प्रस्तुती
श्याम प्रेम मंदिर में आगामी 4 नवम्बर को वृंदावन के कलाकारों द्वारा भजन की प्रस्तुती होगी। जिसके लिए तैयारियां की जा रही है, यहां यह बताना लाजमी होगा कि श्याम प्रेम मंदिर में आयोजकों के द्वारा धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में आए दिन कुछ ना कुछ आयोजन होते रहता है जिससे मंदिर में भक्ति का माहौल बना रहता है। श्रद्धालु उक्त भजन कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें