ज्ञान ज्योती स्कूल में 16 अक्तूबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
ज्ञान ज्योती स्कूल में 16 अक्तूबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
■ शिविर में आंख ,कान,गला ,शुगर,बीपी का निःशुल्क उपचार एवं विशेषज्ञों द्वारा उचित परामर्श।
मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर - चाम्पा। प्रान्तीय अखंड ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में 16 अक्तूबर को ज्ञानज्योति स्कूल परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित है। शिविर में सभी धर्म, जाति के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, शिविर में स्वास्थ्यगत जानकारी, सुझाव और बचाव के उपाय के बारे में विशेषज्ञों द्वारा उचित परामर्श दिये जायेंगे।
उक्त स्वास्थ्य शिविर में सभी लाभान्वित हों इस उद्देश्य से 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण रखा गया है।जिसमें आंख ,कान,गला ,शुगर,बीपी का निशुल्क उपचार एवं विशेषज्ञों द्वारा उचित परामर्श दिया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में किसी भी समाज के लोग स्वास्थ्य लाभ एवं विशेषज्ञों द्वारा उचित सलाह ले सकते हैं। प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज विगत कई वर्षों से समाज उत्थान हेतु लगातार काम कर रही है इसी परिपेक्ष्य में ब्राह्मण समाज जिला जांजगीर चांपा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लिंक रोड स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल परिसर जांजगीर में किया जाना है। उक्त शिविर में शासकीय सेवाएं स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःसहय गरीब जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाई वितरण कराई जावेगी।प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष बताया इस शिविर में जिन लोगो ने अपनी स्वास्थ्य परीक्षण,इलाज करवाना चाहते वे मोबाइल नंबर 9977420682, 9926964049, 8839415583 से सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। प्रान्तीय अखंड ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लेने सभी वर्ग के लोगों से उपस्थिति की अपील की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें