20 हजार रिश्वत लेते सब इंजीनियर गिरफ्तार

◆ एसीबी टीम की कार्रवाई◆ जनपद पंचायत अकलतरा में पदस्थ था आरोपी।
◆ पंचायत के कार्यों के मूल्यांकन के एवज में दलाल के जरिए किए थे पैसे की डिमांड
मिशन क्रांति न्यूूज. जांजगीर -चाम्पा। पंचायत के कार्यों का मूल्यांकन रिपोर्ट बनाने के नाम पर रिश्वत की मांग करने वाले जनपद पंचायत अकलतरा में पदस्थ उप अभियंता को दलाल के साथ 20 हजार रूपये रिश्वत लोगों लेते एसीबी टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक अकलतरा के मुड़पार निवासी राजेश कुमार कोसले की पत्नी पूर्व पंचायत के कार्यकाल के दौरान मुड़पार गांव की सरंपच थी। इस दौरान पंचायत के तहत होने वाले कार्यों के मूल्यांकन रिपोर्ट बनवाने के लिए जनपद पंचायत अकलतरा के सब इंजीनियर सुमित राजपूत के पास पहुंचा। तभी पीड़ित का संपर्क दलाल राजकुमार रात्रे से हुआ. इसके बाद अधिकारी सुमित राजपूत ने मूल्यांकन रिपोर्ट बनाने के एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. तब इस पूरे मामले की सूचना राजेश ने बिलासपुर एसीबी को दी. एसीबी की टीम ने मामले को गंभीरता लेते हुए पूरा जाल बिछाया और पहली किस्त की राशि 20 हजार रुपए लेते उप अभियंता सुमित राजपूत और दलाल राजकुमार रात्रे को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उप अभियंता सुमित राजपूत बलौदाबाजार जिले के कोदवा गांव और दलाल राजकुमार रात्रे बिलासपुर जिले के पेंड्री गांव के रहने वाले हैं। उक्त कार्रवाई एसीबी के निदेशक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक आरिफ शेख और पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के दिशा निर्देश पर हुई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें