अटल बिहारी बाजपेयी विवि में परीक्षा कराने पांच साल में हुए 25 करोड़ खर्च !
अटल बिहारी बाजपेयी विवि में परीक्षा कराने पांच साल में हुए 25 करोड़ खर्च !
◆ कॉलेजों को एडवांस, ट्रांसपोर्टिंग, मूल्यांकन, स्टेशनरी, गट्ठा कपड़ा एवं अन्य परीक्षा व्यवस्था के लिए दी राशि
◆ आडिट रिपोर्ट के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग ने परीक्षा और अन्य विभाग द्वारा की गई खरीदी की जांच शुरू कर दी है।
मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में परीक्षा आयोजित कराने के नाम पांच साल में 25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कॉलेजों को एडवांस, ट्रांसपोर्टिंग, मूल्यांकन, स्टेशनरी, गट्ठा कपड़ा एवं अन्य परीक्षा व्यवस्था पर यह राशि खर्च की गई है। इसके अलावा विभागों में जनरेटर, आलमारी और कंप्यूटर की खरीदी की गई है। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर अब राज्य शासन इसकी जांच कर रही है।
आडिट रिपोर्ट के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में परीक्षा कराने और विभिन्न विभागों में की गई खरीदी पर जांच शुरू कर दी है। जांच टीम दूसरी बार यहां पहुंची है। छह घंटे 35 मिनट तक परिसर के भीतर चार सदस्यीय टीम ने एक-एक दस्तावेज खंगाले। स्टोर विभाग, परीक्षा विभाग, अकादमी विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ की। अकादमिक विभाग, वित्त विभाग और परीक्षा विभाग के कई दस्तावेजों को खंगाला। कुलसचिव समेत सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से 30 बिंदुओं पर प्रश्नावली भरवाई। जांच टीम के से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रांसपोर्ट, डिग्री व रिजल्ट सहित परीक्षा विभाग ने हर साल तकरीबन पांच से छह करोड़ रुपये खर्च किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें