वैज्ञानिक से साढ़े चौदह लाख ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
वैज्ञानिक से साढ़े चौदह लाख ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
◆ लक्की ड्रा के बहाने लोगों को देते थे झांसा
मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। लोगों को लकी ड्रॉ में एसयूवी की लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वैज्ञानिक से साढ़े चौदह लाख ठगने वाले बिहार के दो लाेगाें को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 5 लाख 36 हजार 405 रुपए व दो लैपटॉप, 21 मोबाइल, 8 पास बुक, 6 डेबिट कार्ड, चेक बुक, कई आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव जब्त किया गया है। उसलापुर गैलेक्सी अपार्टमेंट निवासी रिटायर्ड डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक सीएम पटेल के फोन पर 27 जुलाई को अनजान नंबर से कॉल आया। इसमें लकी ड्रॉ में इनाम निकलने का झांसा दिया गया था। इनाम के तौर पर 14.50 लाख की एसयूवी कार देने की बात कही गई थी। उनसे कहा गया था कि वे चाहें तो कार लें या फिर उसकी जगह रकम भी ले सकते हैं। वैज्ञानिक पटेल ने रकम लेने की मांग की थी। इसके बाद ठगों ने उन्हें रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर 3500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा और इंटरनेट बैंकिंग का यूजर आईडी और पासवर्ड ले लिया। इसके बाद उनके खाते से 14 लाख 50 हजार 994 रुपए ऑनलाइन अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। उन्हें भरोसा दिलाते रहे कि गलती से ऐसा हो गया है और जल्द ही उनकी रकम वापस कर दी जाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। पटेल को ठगे जाने का एहसास हुआ तो थाने पहुंचे। पुलिस ने ठगों का पता लगाने के लिए टीम बनाई। इस बीच पता चला कि ठगों के मोबाइल नंबर का लोकेशन नवादा के वारिसअली गंज थाना बलवापार, चकवाई और कान्हा गांव था । ठगों की गिरफ्तारी के लिए टीम बिहार भेजी गई। वहां जाकर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और स्थानीय पुलिस की मदद से इनमें से गौतम कुमार और नीरज कुमार को पकड़ा। आरोपियों ने अपने साथियों का नाम भी पुलिस को बता दिया जिसके साथ मिलकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
ऑनलाइन शॉपिंग साइट से लेते हैं नाम पते की जानकारी
ठगी करने वाले स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, शॉपक्लूज, बिग बाजार जैसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट से लोगों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, डिलीवरी डेस्टिनेशन की जानकारी इकट्ठा कर उन्हें लकी ड्रा में पुरस्कार के रूप में कार या ऐसा ही कोई बड़ा उपहार देने का झांसा देकर उनसे बैंक संबंधी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें