बिलासपुर शिव सेना अध्यक्ष अजय शर्मा की अवैध उगाही से हलाकान हैं व्यापारी और कर्मचारी !

 बिलासपुर शिव सेना अध्यक्ष अजय शर्मा की अवैध उगाही से हलाकान हैं व्यापारी और कर्मचारी ! 

कभी धार्मिक आयोजन के नाम पर तो कभी किसी मामले में ब्लैकमेलिंग करने की देता है धमकी।

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। मुंबई में शिवसेना के खुलेआम गुंडागर्दी का पर्दाफाश होने से पार्टी की हुई किरकिरी के बाद भी शिवसेना अपने तानाशाही रवैये से बाज नहीं आ रहा है। अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के शिवसेना अध्यक्ष अजय शर्मा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे व्यापारी और कर्मचारियों से कभी धार्मिक आयोजनों के नाम से तो कभी किसी मामले में किसी को ब्लैकमेलिंग करने की बात कर अवैध उगाही में संलिप्त है और  बेजा उगाही से मोटी कमाई कर रहा है। कई व्यापारियों ने दबी जुबान से नाम प्रकाशन नहीं करने की शर्त पर शिवसेनाध्यक्ष अजय शर्मा द्वारा पैसे की डिमांड किए जाने के बारे में हमारे संवाददाता को  बताया। हालांकि व्यापारियों ने अवैध उगाही का विरोध करने पर जोर दिया है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि शिवसेना अपने गुंडागर्दी के बलबूते आए दिन सरकारी कर्मचारियों को डरा धमकाकर उनसे अवैध उगाही करता है और नंबर दो की कमाई से ऐसो आराम का समान खरीद खुद को शिवभक्त बताता हैं शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय शर्मा जो कि सीपत में लंबे समय से शिवसेना का अदना सा कार्यकर्ता रहा है..लेकिन बेलतरा विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बुद्धी गूल हो गई और अजय शर्मा नेतागीरी धरी की धरी रह गई। और फिर बिलासपुर जिले के अध्यक्ष पद पाने एंड़ी चोटी एक कर दी। जैसे तैसे बमुश्किल शिवसेना ने इन पर भरोसा जताते हुए बिलासपुर जिलाध्यक्ष की कमान सौंप दिया। लेकिन पार्टी की आड़ में अजय शर्मा ने इस पद का दुरूपयोग करते हुए व्यापारी और कर्मचारी से बेजा वसूली शुरू कर दिया।
उगाही के पैसे से नेतागीरी का धौंस ! 
अवैध उगाही के पैसे से शिवसेना अध्यक्ष का रूतबा ऐसा कि 

40-50 हजार का महंगे मोबाईल रखना, महंगे होटलों में जाना, ऐसोआराम की जिंदगी जीने वाला यह खुद को सत्ता पक्ष के नेता से कम नही समझता और दबंगई दिखाते हुए धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के नाम पर खूब वसूली करता है। हालाकि इस बार अवैध उगाही करने पर व्यापारी और कर्मचारियों ने इसकी शिकायत करने की बात कही है। बहरहाल अजय शर्मा का अवैध उगाही का यह सिलसिला अनवरत जारी है। और खासकर छोटे व्यापारी हलाकान हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदेमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई बौद्धिक परिचर्चा

अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ - चंदेल

जांजगीर में सुपर मार्केट की तर्ज पर खुला देशी सी-मार्ट