शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वाले बीस लोगोंं को नगर निगम का नोटिस
शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वाले बीस लोगोंं को नगर निगम का नोटिस
◆ सूची में 58 अन्य लोगों का भी नाम शामिलमिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। शहर में अवैध प्लाटिंग का काम जोरों पर है, नगर निगम ने आला अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए अवैध प्लॉटिंग करने वाले 20 लोगों को भवन शाखा ने नोटिस तामिल कर जवाब मांगा है। इसके अलावा अवैध प्लाटिंग मामले में 58 और लोगो का नाम भी आ रहे हैं। जिनकी सूची बनाई जा रही है। शीघ्र ही दस्तावेजों के साथ इन्हें भी नोटिस तामिल किया जाएगा। जिससे अवैध प्लाटिंग के कारोबार पर अंकुश लग सके।
नगर निगम को शहर में हो रही अवैध प्लाटिंग की लगातार शिकायत मिल रही थी जिसे गंभीरता से लेते हुए भवन शाखा के इंजीनियरों और निगम के राजस्व विभाग के मैदानी अमले ने बीते दिनों मोपका, सकरी, तिफरा, सिरगिट्टी, कोनी सहित कई जगहों पर अवैध प्लॉटिंग को लेकर सर्वे किया था। जिसमें बड़ी संख्या में अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों के नाम सामने आए। नगर निगम सीमा में शामिल एक नगर पालिका, दो नगर पंचायत सहित 15 गांव में अवैध प्लॉटिंग का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। विभाग को अवैध प्लाटिंग की लगातार शिकायतें भी मिल रही है। महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन आठों जोन के जोन कमिश्नर और इंजिनियरों की बैठक लेकर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नगर पंचायतों में अवैध प्लॉटिंग की जांच का निर्देश जारी किया गया था। निगम के इंजीनियर सुरेश शर्मा ने बताया कि 20 लोगों को सर्वे के बाद नोटिस जारी कर जमीन से संबंधित समस्त दस्तावेज निगम के भवन शाखा में जमा करने नोटिस जारी किया गया है। उक्त दस्तावेजों के परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अवैध प्लाटिंग पर नोटिस तामिल
अवैध प्लाटिंग को लेकर नगर निगम के भवन शाखा ने दोमुहानी के लोरिक यादव , होरीलाल कश्यप, बहोरन यादव, घुरु से अनिल शुक्ला , संतोष कौशिक, मंगला से किशन लाल , रामलाल कश्यप, मधुरी पांडेय,अनिल साहू , सकरी के संजीता वाधवा , रामखिलावन कोरी,
अमेरी से अराधना राय, जरहाभाठा सरिता बजाज , मेसर्स श्रीराम गुरु बिल्डर्स कालोनाइजर प्रा.लि. अयोध्या नगर, तोरवा से संतोष वाधवानी , मोहम्मद हबीब एवं हनीफ, शैलेष इटकरे व निलेश ईटकरे, नारायण दास मोहनदास, जगदीश, राजाराम, शादीलाल एवं रतिबा, रवि हाइट्स के पीछे तथा मोपका से नरेंद्र मोटवानी को नोटिस तामिल किया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें