जन कल्याण के लिए "शत चण्डी महायज्ञ" का आयोजन
◆ वृंदावन प्रशिक्षित भगवताचार्य पंडित नंदकिशोर शास्त्री ने पूरी विधि-विधान से कराया शत चण्डी महायज्ञ।
मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। जन कल्याण के लिए शत चण्डी महायज्ञ का आयोजन हुआ। वृंदावन प्रशिक्षित भागवतचार्य दुर्ग निवासी पंडित नंदकिशोर शास्त्री ने पूरे विधि विधान से शत चंडी महायज्ञ कराया।
इसी परिपेक्ष्य में आज तृतीय दिवस पाठ आहुति संपन्न हुआ। शत चण्डी महायज्ञ मेें महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। नवरात्रि में शत चण्डी महायज्ञ को लेकर भक्तों ने पंडित नंदकिशोर शास्त्री के प्रति आभार जताया। शत चण्डी महायज्ञ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुगण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शत चण्डी महायज्ञ स्थल पहुंचकर मां चण्डी का आशीर्वाद लिए।
चण्डी मां की जयकारा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पंडित शास्त्री ने नवरात्रि में देवी की उपासना और आराधना पर प्रकाश डाालते हुए...मां दुर्गा के नव रूप व देवियों के नाम के साथ उनकी महिमा का बखान किए। यज्ञ समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें