नेगुरडीह के दस "किसानों" को मिशन क्रांति"अन्नदाता" सम्मान,,,,मिशन क्रांति न्यूज की अनूठी पहल...
नेगुरडीह के दस "किसानों" को मिशन क्रांति"अन्नदाता" सम्मान
◆ "मिशन क्रांति न्यूज" समूह की अनूठी पहल...
◆ कृषकों को साल,श्रीफल और "सम्मान पत्र" किया गया भेंट।
◆ नवागढ ब्लाक के नेगुरडीह ग्राम पंचायत में हुआ प्रथम आयोजन।
◆ हर महिने चार अलग-अलग गांव अथवा ग्राम पंचायतों में जाकर किसानों का सम्मान करने का लक्ष्य।
मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर-चाम्पा। मिशन क्रांति न्यूज समूह के तत्वावधान में 10 नवंबर को नवागढ ब्लाक के ग्राम पंचायत नेगुरडीह के पंचायत भवन में मिशन क्रांति"अन्नदाता" सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान गांव के दस किसानों का साल,श्रीफल और "सम्मान पत्र" भेंटकर सम्मान किया गया। "अन्नदाता" किसानों के सम्मान समारोह में कृषकों को संबोधित करते हुए "मिशन क्रांति न्यूज" के प्रधान संपादक डायमंड शुक्ला ने किसानों के बिगड़ते हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि "अन्नदाता", किसानों के हालात बदलने आजादी के इतने दशक बाद भी सरकार द्वारा आज पर्यत कोई कारगर योजना लागू नहीं की गई। जिसके परिणाम स्वरूप गांव के किसान गरीबी में गुजर बसर करने मजबूर हैं...झोपड़ीनुमा घर मे रहना किसानों की मजबूरी है,,,ज्यादातर किसानों के पास आज भी ना खुद का "आशियाना" है और ना ही खुद की कृषि जमीन...हालात से मजबूर किसान बड़ी उम्मीद से हर साल नई सरकार की ओर टकटकी लगाए रहते हैं...कि किसानों के हित में ये "सरकार" कुछ बेहतर करेगी,,,पर अफसोस ऐसा कुछ नही होता,,,अन्नदाता ,किसानों के उम्मीदो पर हर पांच साल बाद इसी तरह पानी फिर जाता है। ऐसे में "अन्नदाता" की व्यथा,कथा अन्नदाता किसे बताएं,,,आजाद भारत में आज भी किसान,मजदूर और बेरोजगार शोषित है। किसान जो की सबके पालन हार हैं हर एक क मुंह में निवाला डालने वाला किसान भारत में आज बद से बदतर स्थिति में जीवन जीने मजबूर है...कितनी सरकारें आई गई...पर किसी ने भी अन्नदाताओं की तकलीफें और पीड़ा समझने की कोशिश नही की। यह विडम्बना है कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता को सहेजकर रखने वाले किसानों की स्थिति दयनीय है....हालांकि छग की भूपेश सरकार ने कुछ हद तक कर्ज माफी कर किसानों को राहत पहुंचाई है। पर इसके अलावा सरकार और भी किसान हित मे काम करे ताकि 'अन्नदाता"(किसानों) का स्तर भी सुधरे और कृषक भी आर्थिक रूप से सुदृढ भी हो सके। दूसरों की थाली को खाद्य पदार्थों से सजाने वाले,सबका पेट भरने वाले 80 प्रतिशत किसानों की थाली से दाल सब्जी गायब रहता है। सरकार सिर्फ चावल की मदद कर रही है पर क्या सूखा चावल और नमक से ही पेट भर जाएगा। वोट बैंक की राजनीति बंद करिए जनाब और किसानों के हालात के जमीनी हकीकत बयां करिए। श्री शुक्ला ने कहा कि बहरहाल देश के किसान पीड़ित हैं,,,शोषित हैं और केंद्र और राज्य सरकार के पास अब तक "अन्नदाता" किसानों के लिए कोई कारगर योजना अथवा नीति नही है। और सरकार की नियत भी नही है। ऐसे में अन्नदाता शोषित हैं और सरकार मौन। क्योंकि अन्नदाता किसानों की स्थिति को लेकर गंभीर ही नही है और ना ही सरकार के पास उक्त सवाल का कोई माकूल जवाब है। मिशन क्रांति न्यूज के जिला संवाददाता रामेश्वर महंत ने भी अन्नदाताओं की हालत पर अपनी बात करते हुए कहा कि किसान सिर्फ चुनाव मे वोट करते है और सरकार किसानों की स्थिति सुधारने कभी प्रयास ही नही किए। जिसके चलते किसानों के हालात ज्यों का त्यों है। श्री महंत ने छग की सभ्यता और संस्कृति को बेहतर बताते हुए..."छत्तीसगढिया सबले बढ़िया" के नारे भी लगवाए। समारोह के संबोधन की अगली कड़ी में नेगुरडीह निवासी ऋषि कश्यप ने भी अन्नदाताओं की स्थिति बदलने कारगर नीति लागू करने पर जोर दिया। साथ ही मिशन क्रांति न्यूज समूह के इस पहल की जमकर तारीफ की। सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह का संचालन और आभार व्यक्त रामेश्वर महंत ने किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगण ग्राम पंचायत नेगुरडीह के सरपंच श्रीमती देवनंदनी कश्यप, परस कश्यप उपसरपंच, हीरामणी कश्यप एवं पंच घनश्याम कश्यप को आभार पत्र प्रेषित किया गया।
"
मिशन क्रांति न्यूज समूह ने "अन्नदाता" , किसानों को धरती का भगवान बताते हुए पालनहार की संज्ञा दिया है...क्योंकि "कृषक" ही अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई से लोगों का सबका पेट भरता है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप किसान सहजता और सरलता से जीवनयापन करते हैं किसानों ने इन सब संस्कारों को सहेजकर रखा है इसलिए मिशन क्रांति न्यूज समूह ने अन्नदाताओं को भगवान का दर्जा दिया है। और अन्नदाओं किसान के हालात सुधारने सरकार को कारगर नीति लागू करने अपील भी की है।
ग्राम पंचायत नेगुरडीह में इन दस किसानों का हुआ सम्मान गेंदराम कश्यप, रामचरण कश्यप , फत्तेराम कश्यप हीरालाल कश्यप, मुरली लाल कश्यप, लक्ष्मी प्रसाद यादव , सुभाष साहू, रेशम लाल कश्यप, रामेश्वर यादव , रूपचन्द्र कश्यप का साल,श्रीफल और सम्मान पत्र से "मिशन क्रांंति न्यूज" समूूह ने मिशन क्रांंति "अन्नदाता" सम्मान से सम्मानित किया।
मिशन क्रांति न्यूज. के तत्वावधान में नेगुरडीह गांव में आयोजित "मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान" समारोह की कुछ झलकियां...
मिशन क्रांति न्यूज". का उद्देश्य "सामाजिक सरोकार" के साथ "सकारात्मक "पत्रकारिता...
डायमंड शुक्ला ,,,प्रधान संपादक
मिशन क्रांति न्यूज
।।जय हिन्द।।








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें