मिशन क्रांति"अन्नदाता" सम्मान समारोह के तहत बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत पोंच के दस "किसान" हुए सम्मानित
मिशन क्रांति"अन्नदाता" सम्मान समारोह के तहत बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत पोंच के दस "किसान" हुए सम्मानित
◆ जांजगीर चाम्पा जिले के वरिष्ठ "पत्रकार" और बलौदा ब्लाक के सरपंच संघ के अध्यक्ष के आतिथ्य में कृषकों को दिया गया साल,श्रीफल और "सम्मान पत्र" ।
◆ ग्राम कोतवाल को भी मिशन क्रांति "कर्मवीर" सम्मान।
◆ मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान समारोह का दूसरा आयोजन।
मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान समारोह के तहत हर महिने अलग-अलग गांव अथवा ग्राम पंचायतों में जाकर दस किसानों का सम्मान करने का लक्ष्य लिए मिशन क्रांति न्यूज. समूह 22 नवंबर 2020 को बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत पोंच पहुंची। इस दौरान मिशन क्रांति 'अन्नदाता" सम्मान समारोह के तहत गांव के दस किसानों का साल,श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर कृषकों का सम्मान किया गया। मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान समारोह में अतिथि के रूप म़े जांजगीर चाम्पा के वरिष्ठ पत्रकार एवं संवाद साधना दैनिक समाचार पत्र के संपादक उपेंद्र तिवारी एवं बलौदा ब्लाक के सरपंच संघ के अध्यक्ष रमाकांत साहू, जय भारत स्कूल बलौदा के संचालक प्रदीप कुमार महापात्रे एवं बलौदा के पत्रकार कृष्णकांत अग्रवाल उपस्थित थे।
मिशन क्रांति न्यूज द्वारा शुरू किए गए मिशन "अन्नदाता" सम्मान समारोह की तारीफ करते हुए वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी ने कहा कि यह किसानो के सम्मान का पहला कार्यक्रम है। जो गांव - गांव जाकर किसानों का सम्मान करते हैं। श्री तिवारी ने कहा कि मिशन क्रांति न्यूज समूह के तत्वावधान में 10 नवंबर 2020 को नवागढ ब्लाक के ग्राम पंचायत नेगुरडीह के पंचायत भवन में मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान समारोह का आगाज हुआ। और इसी परिपेक्ष्य में आज यह कार्यक्रम बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत पोंच में आयोजित है। यह अन्नदाता के सम्मान में दूसरा आयोजन है,,पर बलौदा ब्लाक में प्रथम आयोजन है। उन्होंने किसानों के सम्मान समारोह की इस मुहिम की जमकर तारिफ करते हुए कहा कि मिशन क्रांति न्यूज के प्रधान संपादक डायमंड शुक्ला ने "पत्रकारिता" के साथ - साथ हमेशा ही सामाजिक सरोकार पर महत्व देते हुए विविध आयोजन कराएं हैं मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान समारोह में जहां गांव पहुंचकर अन्नदाता, किसानों को सम्मानित करने बीड़ा उठाया है..वही इसके पूर्व भी "मिशन क्रांति न्यूज टीम" द्वारा जिले के नवागढ़ ब्लाक में जनपद परिसर में कार्य दिवस पर मिशन क्राति "ग्राम गौरव" सम्मान का आयोजन कराया गया था। जिसमें पूर्व क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमला पाटले बतौर मुख्य अतिथि रही।संसदीय सचिव अम्बेश जांगडे की अध्यता में वरिष्ठ "पत्रकारों" की उपस्थिति में गरिमामय कार्यक्रम कराया गया था।
जिसमें नवागढ़ जनपद पंचायत के 93 सरपंचों और सभी जनपद सदस्यों का सम्मान किया गया था। जो राज्य स्तर पर इस तरह पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में पहला आयोजन रहा। वरिष्ठ पत्रकार श्री तिवारी ने आगे कहा कि डायमंड शुक्ला एक क्रांतिकारी पत्रकार हैं. जनहित से जुड़ी हर खबरों पर उसकी पैनी नजर होती है और अब तो सामाजिक सरोकार के साथ सकारात्मक पत्रकारिता "मिशन क्रांति न्यूज" का उद्देश्य बन गया है। इसी परिपेक्ष्य में मिशन क्रांति न्यूज समूह द्वारा मिशन क्रांति अन्नदाता सम्मान बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत पोंच में दस किसानों का साल,श्रीफल और "सम्मान पत्र" भेंटकर सम्मान किया गया। अन्नदाताओं के सम्मान को लेकर मिशन क्रांति न्यूज समूह का मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान बेहद सराहनीय है। यह एक बेहतरीन पहल है।
संबोधन की अगली कड़ी में जांजगीर चाम्पा जिले के वरिष्ठ "पत्रकार" एवं 'मिशन क्रांति न्यूज" के प्रबंध संपादक अश्वनी सिंह ने "अन्नदाताओं" की हालत पर अपनी बात रखते हुए कहा कि किसान आज भी ठगे जा रहे हैं,,,खुद को ठगा महसूस भी कर रहे हैं,,, किसानों की गाढ़ी मेहनत की कमाई का प्रतिफल किसानों को नही मिल रहा है। जिसके चलते किसानों के हालात जस का तस बनी हुई है। सरकार किसी की हो हर बार किसानों के साथ छलावा होता आया है और अब भी हो रहा है किसानों को खुद की फसल के पैसे के लिए बैंकों का चक्कर लगाना पड़ता है। खाद बीज के लिए भी काफी जद्दोजहद करना पड़ता है जिससे किसान बेवजह परेशान होते हैं और शासन -प्रशासन तमाशबीन बने रहते हैं। किसानों म़े जागरूकता जरूरी है। तभी सरकार किसानो की सूध लेने मजबूर होगी। वहीं किसानों को भी अपने अधिकार की लड़ाई के लिए अपनी आवाज मुखर करना होगा।
"अन्नदाता" किसानों के सम्मान समारोह में कृषकों को संबोधित करते हुए "मिशन क्रांति न्यूज" के प्रधान संपादक डायमंड शुक्ला ने किसानों को धरती के पालन हर बताते हुए "अन्नदाता किसान" धरती के हैं भगवान की संज्ञा देते हुए किसानों के हालात बदलने पर जोर दिया। किसानों के परिस्थिति के लिए उन्होंने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि किसानों के हित को लेकर अब तक कोई नई नीति सरकार द्वारा लागू नही किया गया है। प्रधान संपादक श्री शुक्ला ने किसानों की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी आजाद भारत के किसानों के थाली से पौष्टिक आहार गायब है, जबकि किसान खुद सब अनाज उपजाते हैं , ऐसे में "अन्नदाता" की व्यथा,कथा अन्नदाता किसे बताएं,,,आजाद भारत में आज भी किसान,मजदूर और बेरोजगार शोषित है। किसान सबके पालन हार हैं हर एक क मुंह में निवाला डालने वाला किसान भारत में आज बद से बदतर स्थिति में जीवन जीने मजबूर है...सरकार सिर्फ चावल की मदद कर रही है पर क्या सूखा चावल और नमक से ही पेट भर जाएगा। श्री शुक्ला ने कहा कि बहरहाल देश के किसान पीड़ित हैं,,,शोषित हैं और केंद्र और राज्य सरकार के पास अब तक "अन्नदाता" किसानों के लिए कोई कारगर योजना अथवा नीति नही है। और सरकार की नियत भी नही है। ऐसे में अन्नदाता शोषित,पीडित है और सरकार चुप्पी साधे बैठे हैं। सरकार की नाकामी का नतीजा है कि किसान आज भी गरीबी परिस्थिति में जीवन जीने मजबूर हैं।
समारोह के संबोधन की अंंतिम कड़ी में बलौदा ब्लाक के सरपंच संघ के अध्यक्ष व ग्राम पंचायत पोंच के सरपंच रमाकांत साहू ने भी अन्नदाताओं की स्थिति बदलने कारगर नीति लागू करने पर जोर दिया। किसानों की स्थिति पर खेद जताते हुए कहा कि अन्नदाता को उनकी मेहनत की कमाई का प्रतिफल मिलना चाहिए जिससे खेती को बढ़ावा मिले और किसान लगन और परिश्रम से उन्नत तकनीक से खत्म तो कर सके। इस दौरान श्री साहू ने "मिशन क्रांति न्यूज समूह" के इस पहल की प्रशंसा करते हुए मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान समारोह के सभी अतिथियों का आभार भी जताया। सर्वप्रथम भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह का संचालन और आभार मिशन क्रांति न्यूज के प्रधान संपादक डायमंड शुक्ला ने किया।
ग्राम कोतवाल को मिशन क्रांति "कर्मवीर" सम्मान
बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत पोंच के गांव व्यवस्था को लेकर ग्राम कोतवाल का मिशन क्रांति "कर्मवीर" सम्मान से सम्मानित किया गया। कोतवाल का साल,श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट किया गया।
मिशन क्रांति अन्नदाता समारोह में मनहरण राठौर,रेशम लाल,सम्मेलाल, हरिगोपाल साहू, दादूराम, अभय राम, सुरेश राठौर सहित दस किसानों का मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान समारोह के अंतर्गत सम्मान किया गया। इस दौरान सभी किसानों को समारोह के अतिथियों द्वारा साल,श्रीफल और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
"अन्नदाता" किसान धरती के हैं पालनहार
मिशन क्रांति न्यूज समूह ने "अन्नदाता" , किसानों को धरती का भगवान बताते हुए पालनहार की संज्ञा दिया है...क्योंकि "कृषक" ही अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई से लोगों का सबका पेट भरता है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप किसान सहजता और सरलता से जीवनयापन करते हैं किसानों ने इन सब संस्कारों को सहेजकर रखा है इसलिए मिशन क्रांति न्यूज समूह ने अन्नदाताओं को भगवान का दर्जा दिया है। पालनहार कहा है और अन्नदाता किसान के हालात सुधारने सरकार को कारगर नीति लागू करने अपील भी की है।













टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें