कर्मचारी संघ ने कुम्हारों को मिठाई और फुलझड़ी देकर, किया सम्मान

 कर्मचारी संघ ने कुम्हारों को मिठाई और फुलझड़ी देकर, किया सम्मान

◆ कुम्हारों से कर्मचारियों ने ने खरीदे मिट्टी के दीये....

◆ गरीबों में भी मिट्टी के दीये किए दान।

◆ सुकमा के पत्रकार "शंकर" और "मिशन क्रांति न्यूज समूह की मुहिम "इस दीवाली मिट्टी के दिये जलाएं"...मुहिम का दिख रहा असर...


मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा/ सुकमा। 
इस दीवाली मिट्टी के दीये जलाएं,,,पत्रकार शंकर एवं मिशन क्रांति न्यूज समूह की मुहिम का असर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। जहां कुम्हारों से लोग मिट्टी के दीये तो खरीद ही रहे हैं,,,,साथ ही कर्मचारी संघ ने कुम्हारों को मिठाई और फूलझड़ी देकर कुम्हारो का सम्मान किया। कुम्हारों के घर में अंधेरा, व वास्तविकता को लेकर पत्रकार शंकर और "मिशन क्रांति न्यूज" टीम द्वारा एक संयुक्त मुहिम चलाई गई है। इस मुहिम में कुम्हारों के परिवार में दर्द, और उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर तकलीफ को दिखाया गया था, जिसे देखकर बहुत से लोग प्रभावित हुए और कुम्हारों के लिये इस दीपावली के पर्व में मिट्टी व गोबर से बनें दीपक खरीदने की अपील करते हुए सुकमा ब्लाक के कर्मचारी संघ ने मुहिम का हिस्सा बनें और संघ ने मिलकर मुख्यालय में नगरपालिका के सामने सड़क किनारे दीपक बेचने बैठे कुम्हारों के दीपक को खरीदा कर्मचारी संघ ने मिट्टी के बर्तन का दीपक खरीदा और मिठाई और फुलझड़ी देकर उनका सम्मान किया और भी लोगों से दीपक लेने की अपील की


गरीबों के घर जाकर मिट्टी के "दीपदान"

कर्मचारी संघ ने कुम्हारों से दीपक खरीद कर सुकमा विकास खण्ड के गीदम गॉव सुकमा मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर की दूरी में बसे गीदम गॉव में गरीब परिवार को दीपक दान किया ।इस गांव में घर घर जाकर दीपक दान किया और उन्हें भी मिठाई देकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और गरीब परिवार का सम्मान किया इस मुहिम में सयुंक्त कर्मचारी संघ ने पहल की जिसमें सेवनदास खूंटे कृषि विभाग, रोहित कुमार सलाम कृषि विभाग, नवीन पाठक स्वास्थ विभाग, मिथलेश यादव, पोटाकेबिन कर्मचारी, बलवंत सिंह मार्को, जिला पंचायत, कैलाश कश्यप उधोग विभाग, कावासी पोज्जा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अभिकरण, चंदू प्रताप बिसेन, जय प्रकाश, मोहन कर्मा सचिव गीदम, तुलिसराम सरपंच गीदम, भीमा पोडियामी क्रेडा विभाग, हरीश सोढ़ी सुकमा, पोदीया राभ बघेल, पूरी सयुंक्त कर्मचारी संघ मौजूद रहे। 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदेमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई बौद्धिक परिचर्चा

अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ - चंदेल

जांजगीर में सुपर मार्केट की तर्ज पर खुला देशी सी-मार्ट