ग्राम स्वयंसेवको को दिया गया प्रशिक्षण

 ग्राम स्वयंसेवको को दिया गया प्रशिक्षण

◆ ऑक्सिमिटर और थर्मलगन के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी।

कल्प समाज सेवी संस्था के बारें में भी दिए संक्षिप्त परिचय।

मिशन क्रांति न्यूज.नवागढ़/जांजगीर-चाम्पा। कल्प समाजसेवी संस्था के संयोजन में ब्लॉक प्रभारी प्रदीप हंसराज के आदेशानुसार फील्ड कॉर्डिनेटर कु. उजाला प्रधान द्वारा अपने ग्राम वालेंटियरो की आगामी कार्य हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। 

कार्यक्रम मे प्रशिक्षक के रूप में फील्ड कॉर्डिनेटर एवं युवा समाजसेवी सुखनंदन दास ने  प्रशिक्षण में उपस्थित ग्राम वालेंटियरो को सविस्तार कल्प समाज सेवी संस्था का परिचय दिया।

 तत्पश्चात उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान ऑक्सिमिटर और थर्मलगन के बारे में बताया साथ ही कैसे हम किसी का ऑक्सिमिटर से ऑक्सीजन लेवल देखे और थर्मलगन से कैसे किसी का टेम्परेचर मापे, नॉर्मल स्वस्थ्य व्यक्ति का मान कितना आना चाहिए इसन सबके बारे में जानकारी दिया।और आगामी किये वाले कार्य के बारे में जानकारी दिए। फ़ॉर्मेंट के बारे में बताए जिसमे वालेंटियरो को अपने किये कार्य को भरना है। सुखनंदन ने वालेंटियरो को सत्य,निष्ठा और परिश्रम से कार्य करने को प्रेरित किया।


लोगो से कैसे हम पेश आये लोग हमारी बातो को सुने और समझे, इन सब बातो को भी स्पस्ट किया।

 फील्डकॉर्डिनेटर उजाला जी ने भी बताया की ये ग्राम वालेंटियर अपने- अपने ग्राम में कोरोना जागरूकता को लेकर कार्य करेंगे। जिसके लिए उन्हें आज ऑक्सिमिटर और थर्मलगन के रूप में दो हथियार दिया गया। ये इन्ही दो हथियारों से अपने- अपने गांव की वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु  कार्य करते रहेंगे। उन्होंनेअपने वालेंटियरो को आगमि कार्य हेतू अग्रिम बधाई के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकों पूरी लगन से संस्था के लिए कार्य करने और समाज सेवा करने हेतु अपील किया गया।



 कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतू ग्राम वालेंटियर राजेन्द्र कुमार पैगवार,राजेश कुमार,कु. सुरहुत्ति, कन्हैया लाल,शशिकांत धीवर,अंजू दिनकर,सुनील कुमार सूर्यवंशी, सुखनंदन कुमार राही उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदेमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई बौद्धिक परिचर्चा

अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ - चंदेल

जांजगीर में सुपर मार्केट की तर्ज पर खुला देशी सी-मार्ट