अर्चना शर्मा को "शिक्षा रत्न" सम्मान

 अर्चना शर्मा को "शिक्षा रत्न" सम्मान 

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर छग लोकहित हरित सृजन सेवा समिति ने किया सम्मानित।
◆ विविध क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले 16 विभूतियों का हुआ सम्मान।
मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा।
सारंगढ़ में रानीसागर के साहू धर्मशाला में छत्तीसगढ़ लोकहित हरित सृजन धारा सेवा समिति के द्वारा प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के विविध क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले 16 विभूतियों का सम्मान किया गया। 

जांजगीर - चाम्पा जिले के अकलतरा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खिसोरा में पदस्थ शिक्षिका अर्चना शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए "शिक्षा रत्न" सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक सारंगढ़ के मुख्य आथित्य में हुआ। सम्मान समारोह के सुअवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष अरुण मालाकार,,जनपद पंचायत सारंगढ़ के अध्यक्ष श्रीमती मंजू मालाकार,नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के अध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं जनपद पंचायत सारंगढ़ के उपाध्यक्ष गनपत जांगडे उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ लोकहित हरित सृजन धारा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष भागवत साहू ने किया। प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में विविध क्षेत्रों में उल्लेखनिय कार्य करने वाले अन्य विभूतियों का सम्मान भी किया गया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदेमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई बौद्धिक परिचर्चा

अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ - चंदेल

जांजगीर में सुपर मार्केट की तर्ज पर खुला देशी सी-मार्ट