खोखसा ओव्हर ब्रिज निर्माण में लेटलतीफी को लेकर हस्ताक्षर अभियान

 खोखसा ओव्हर ब्रिज निर्माण में लेटलतीफी को लेकर हस्ताक्षर अभियान 

◆ जांजगीर के देवी दाई और चंदवा बइगा में शीघ्र निर्माण को लेकर गई पूजा अर्चना।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर चाम्पा। जिला मुख्यालय में खोखसा ओव्हर ब्रिज निर्माण में हो रही लेटलतीफी को लेकर 4 दिसंबर को रेल प्रशासन के बेसुध रवैये को देखकर युवाओं ने नगाड़ा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसी परिपेक्ष्य में आज 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें  शहर के सभी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों से भेंट कर सहयोग और समर्थन लिया जा रहा है।

आंदोलन को लेकर आज शिवसेना जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिव चमन सिंह, पार्षद उमेश राठौर से मिलकर हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया। 

 हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ करने से पहले जांजगीर की कुलदेवी माँ देवी दाई व चँदवा बैगा की आरती कर अनुरोध पूजा किया गया ताकि अधूरे ब्रिज का निर्माण अविलंब पुर्ण हो सके।इस हस्ताक्षर अभियान में प्रशांत सिंह ठाकुर, अनुराग तिवारी,ओमकार सिंह, शिव चमन सिंह, अभिमन्यु राठौर, राहुल सेन, उमेश राठौर, जितेंद्र देवांगन, सुदीप उपाध्याय, अजित पटेल, हरीश राठौर, प्रकाश कहरा, प्रमोद कटकवार सहित अन्य युवागण उपस्थित थे।

आंदोलन को मिल रहा भरपूर जन समर्थन

खोखसा ओव्हर ब्रिज निर्माण में लेटलतीफी को लेकर हस्ताक्षर अभियान को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। दरअसल उक्त ओव्हरब्रीज का निर्माण लगभग 7-8 साल बाद भी नही हो पाया है। जो कि जांजगीर चाम्पा को जोड़ने वाली मुख्य और व्यस्त मार्ग है। ऐसे में निर्माण कार्य में लेटलतीफी से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना पड़ता है,,,सूखे में जहां धूल के गुब्बार से हलाकान होना पड़ता है वहीं जरा सी बारिश से कीचड़ से सराबोर इस मार्ग को पार करने में बहुत परेशानी होती है। जिस लिहाज से ओव्हरब्रीज निर्माण को लेकर शुरू किए गए इस आंदोलन को सभी लोगों का समर्थन मिल रहा है। खासकर यह गैर राजनैतिक जनह आंदोलन होने से लोग सभी पक्ष में नजर आ रहे हैं। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदेमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई बौद्धिक परिचर्चा

अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ - चंदेल

जांजगीर में सुपर मार्केट की तर्ज पर खुला देशी सी-मार्ट