गिद्धा में मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान समारोह में ग्यारह किसान सम्मानित...

 गिद्धा में मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान समारोह में ग्यारह किसान सम्मानित...

◆ अन्नदाताओं को साल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र किया गया भेंट। 

◆ नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत गिद्धा के सरपंच और पंचगण की उपस्थिति में हुआ आयोजन।

◆ "मिशन क्रांति न्यूज" की अनूठी पहल।




"मिशन क्रांति न्यूज"टीम  के तत्वावधान में नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत गिद्धा के पंचायत भवन में 21 जनवरी 2021 को मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती चित्ररेखा बंजारे थी...समारोह की अध्यक्षता जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं मिशन क्रांति न्यूज के प्रबंध सम्पादक अश्वनी सिंह ने की।..विशिष्ट अतिथि के रूप  में ग्राम पंचायत गिद्धा के पंचगण उपस्थित रहे। 

मिशन क्रांति न्यूज टीम का उद्देश्य "पत्रकारिता" के साथ सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देना है...इसी परिपेक्ष्य में  मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान समारोह  की शुरूवात 10 नवंबर 2020 में नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत नेगुरडीह के किसानों का सम्मान कर किया गया था। उसके बाद बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत पोंच में दस किसानों  का विधिवत...सम्मान किया गया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 21 जनवरी 2021 को नवागढ़ ब्लाक के  ग्राम पंचायत गिद्धा में मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान समारोह आयोजित कर साल,श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर किसानों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिद्धा गांव के सरपंच श्रीमती चित्ररेखा बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसान गाढ़ी मेहनत से अनाज उपजाते हैं लेकिन किसानों को उस अनाज का सही किमत नही मिल पाता है, आज देश में किसानों की स्थिति ठीक नही है...सरकार को किसानों की सूध लेनी चाहिए। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। 

जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं मिशन क्रांति न्यूज के प्रबंध संपादक अश्वनी सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को संगठित होने की जरूरत है। भारत कृषि प्रधान देश है, इसके बावजूद आज देश में किसान शोषित हैं...आर्थिक रूप से कमजोर हैं। अन्नदाताओं की पीड़ा समझने वाला कोई नही है। सरकार के पास कोई नीति नही हैं ...श्री सिंह ने नए कृषि कानून पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किसानों को अवगत कराया कि नए कृषि कानून में आप अपना अनाज अपने मन मुताबिक मुल्यों पर नही बेच सकेंगे। श्री सिंह ने किसानों को संगठित रहकर अपने अधिकार की मांग करने पर जोर दिया। 

मिशन क्रांति न्यूज के प्रधान संपादक डायमंड शुक्ला ने किसानों के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अन्नदाता पालनहार हैं...जो कठिन परिश्रम से धूप,बारिश और गर्मी के दिनों में खेतों में काम करके अनाज उपजाते हैं लेकिन फिर भी उनकी दशा ठीक नही है....श्री शुक्ला ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में किसान शोषित ह़ै। आजादी के बाद भी आज पर्यंत किसानों की स्थिति में बदलाव नही आया है। कृषि प्रधान देश में आज किसान आत्महत्या करने मजबूर है। इसके लिए ...सभी सत्तापक्ष के राजनैतिक पार्टियों के शीर्ष नेता जिम्मेदार है। किसान जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता का परिचय दे और अपने अधिकार की लड़ाई के लिए संगठित होकर आवाज मुखर करे। 

कार्यक्रम का संचालन "मिशन क्रांति न्यूज टीम" के रामेश्वर दास महंत ने किया। इस दौरान उन्होंने मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान समारोह के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए किसानों की स्थिति के बारे में बताया। साथ ही श्री महंत ने किसानों के हालात के लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। मिशन क्रांति न्यूज टीम के जागेश्वर महंत ने भी मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान समारोह में किसानों को उनके अधिकार के बारे में जागरूकता पर जोर दिया।  आभार प्रदर्शन श्री बंजारे ने किया। 


इस अवसर पर ग्राम पंचायत गिद्धा के पंच हिच्छ राम सोनी, भुरूराम रात्रे,शांता किशन बंजारे, सुनीता रामायण बंजारे उपस्थित थे।

गिद्धा गांव के इन ग्यारह किसानों का हुआ सम्मान

मिशन क्रांति "अन्नदाता" सम्मान समारोह के तहत ग्राम पंचायत गिद्धा में किसान लकेश्वर साहू, खोलबहरा साहू,दिलहरण साहू,हेमलाल कश्यप,फूलसाय कश्यप, गोरा यादव, रामचरण आदिले, प्रेमलाल पंकज,सोनाऊ बंजारे,पतिराम बंजारे और कलश बंजारे को साल,श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदेमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई बौद्धिक परिचर्चा

अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ - चंदेल

जांजगीर में सुपर मार्केट की तर्ज पर खुला देशी सी-मार्ट