जल संरक्षण को बढ़ावा देने,,,एसडी कॉलेज नवागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम

 एसडी कालेज नवागढ़ में राष्ट्रीय जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम

◆ भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र संगठन चांपा छत्तीसगढ़ के द्वारा राष्ट्रीय जल संरक्षण मिशन के तहत हुआ आयोजन

मिशन क्रांति न्यूज.जांजगीर-चाम्पा। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र संगठन चांपा छत्तीसगढ़ के द्वारा राष्ट्रीय जल संरक्षण मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय जल संरक्षण दिवस का आयोजन एस.डी.कालेज नवागढ़ में किया गया। संयोजक सुखनंदन दास ने कार्यक्रम के बारे में और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र संगठन चांपा छत्तीसगढ़ के बारे में संक्षिप्त में परिचय दिया तत्पश्चात कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि आज हमारे देश से जल संकट ज्यादा दूर नहीं है जिस तरह से हम सब जल का दुरुपयोग कर रहे हैं उस को मद्देनजर रखते हुए यह बात कहीं जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि हमें जल है तो कल है और जल ही जीवन है इस बात को नहीं भूलना चाहिए।

इसलिए जल का संग्रहण और बचाओ हमारे लिए महतीआवश्यक है साथ ही उन्होंने युवाओं को मोटिवेट करते हुए कहा कि युवा देश की शान है युवा शक्ति वह शक्ति है जो देश की रूपरेखा बदल सकती है अतः हमारे देश में क्या अच्छा होना चाहिए और क्या बुरा होना चाहिए इन सभी चीजों को हमारे युवाओं को ही सोचना होगा और आने वाली पीढ़ी के लिए जल को कैसे बचाएं इसके बारे में भी हम सब युवाओं को ही सोचना होगा। 

नवागढ़ के एसडी कालेज के संचालक आंनद पांडेय ने जल संरक्षण को परिभाषित करते हुए कहा कि जल के इस्तेमाल को काम करने, उसे प्रदूषित होने से बचाने और कृषि और निर्माण के कार्यो के लिए उसे पुनः चक्रित करने की प्रक्रिया को जल संरक्षण कहते है। पानी हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।

पानी के बिना हमारा जीवन नहीं चल सकता,, पुरे दिन में हम न जाने कितनी बार पानी का इस्तेमाल करते है, कितने ही भिन्न भिन्न कामो के लिए। प्यास बुझाने से लेकर अनाज उगाने तक, हर काम में पानी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कमलेश पांडेय जी ने कहा ये तो हम सब मानते है की जल हमारे सबसे बहुमूल्य संसाधनों में एक है। आश्चर्य की बात तो ये है कि इतना बहुमूल्य होने के बावजूद हम लोग पानी के नल को खुला छोड देने से नहीं डरते, इसे बर्बाद करने से नहीं डरते।हम अपनी हर छोटी बड़ी चीज़ो को बचाते है पर इतनी बड़ी और सीमित चीज़ को बचाने का ख्याल हमारे मन में क्यों नहीं आता? जल को संरक्षित करना हमारे लिए बहुत ज़रूरी है। मनोज विश्वकर्म, बिरजू चंद्रभाष,विगविजयचंद्रा, दीपेश्वरी चंद्रा,मलीना, शाहरुख, अखिलेश, खलेश्वर समेत120 युवा साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और समापन की घोषणा कार्यक्रम संयोजक सुखनंदन दास ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदेमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई बौद्धिक परिचर्चा

अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ - चंदेल

जांजगीर में सुपर मार्केट की तर्ज पर खुला देशी सी-मार्ट