शिवमंदिर में हुआ केरा कुल शुक्ल परिवार का मिलन समारोह
शिवमंदिर में हुआ केरा कुल शुक्ल परिवार का मिलन समारोह
◆ केरा, तुलसी,मिसदा,बर्रा,भठली, नंगारडीह एवं कनस्दा के शुक्ल परिवार के लोग हुए सम्मिलित।
मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। विद्या उप नगर के शिवमंदिर में केरा कुल शुक्ल परिवार का 21 मार्च को मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केरा निवासी सुरेश चंद्र शुक्ला ने की।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री शुक्ला ने शुक्ल परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि गर्ग शुक्ल केरा कुल के लोगों को एकजुट करने कई बार प्रयास किया गया ताकि शुक्ल परिवार के युवा पीढ़ी सभी एक दूसरे से परिचित हों सके। हालाकि देर से ही सही लेकिन आज केरा कुल शुक्ल परिवार को एकजुट करने मिलन समारोह आयोजित किया गया। आभार प्रदर्शन पूर्व प्रधानाचार्य अनिल शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्याम स्वरूप शुक्ला ने किया। शिक्षक नवरत्न शुक्ला ने केरा कुल शुक्ल परिवार के उक्त कार्यक्रम को बेहतरीन पहल बताते हुए अपना सुझाव रखा। शुक्ल परिवार के सभी सदस्यों ने अपने-अपने -सुझाव रखे। सभी ने एकजुटता पर जोर दिया। इस अवसर समाज में सकारात्मक कार्य सहित कई महत्पूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही केरा कुल शुक्ल परिवार के अलावा समस्त गर्ग शुक्ल परिवार को एकजुट करने की मंशा जाहीर की गई।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के गर्ग शुक्ल परिवार को एकजुट कर सामाजिक कार्य को मूर्त रूप देने एक मिलन समारोह रखा गया। जिसमें केरा कुल शुक्ल परिवार के सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपना-अपना सुझाव रखा। पारिवारिक सदस्यों को सुझाव को गंभीरता से लेते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। और उक्त दिशा में काम कर समाज को एकजुट करने पर जोर दिया।
केरा कुल शुक्ल परिवार को संगठित करने तदर्थ समिति का गठन किया गया । शिक्षक नवरत्न शुक्ला को तदर्थ समिति का संयोजक का दायित्व सौंपा गया। इसी परिपेक्ष्य में अनिल शुक्ला, निलाम्बुुज शुक्ला, डॉ दीपक शुक्ला, श्यामस्वरूप शुक्ला, डायमंड शुक्ला और समीर शुक्ला को सदस्य मनोनित किया गया।
आगामी बैठक 11 अप्रैल को
तदर्थ समिति की बैठक 11 अप्रैल को बिलासपुर में आयोजित की जाएगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। सात सदस्यीय तदर्थ समिति आपस में सलाह,मशवरा कर केरा शुक्ल परिवार को एक मंच में लाने बेहतर प्रयास करेंगे। और उक्त दिशा में उचित निर्णय लेंगे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें