छग के 21 जिलों में पुलिस अधीक्षकों का तबादला,,, लापरवाही की शिकायत पर सरगुजा आईजी पर भी एक्शन,,,मुख्यालय अटैच
छग के 21 जिलों में पुलिस अधीक्षकों का तबादला,,, लापरवाही की शिकायत पर सरगुजा आईजी पर भी एक्शन,,,मुख्यालय अटैच
◆ छग के पुलिस विभाग के 41 अफसरों का हुआ तबादला
◆ प्रशांत कुमार ठाकुर को जांंजगीर-चााम्पा की कमान।
मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। छग राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के 41 अफसरों का तबादला कर दिया है, जिसमें 21 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं,,,कामकाज में लापरवाही की शिकायत पर सरगुजा रेंज के आईजी आरपी साय को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय बुला लिया गया है। बिलासपुर के आईजी रतनलाल डांगी को सरगुजा रेंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार जशपुर में पुलिस अधीक्षक रहे बालाजी राव सोमावार को कांकेर का डीआईजी बनाया गया है। जशपुर में उनकी जगह विजय अग्रवाल को तैनात किया जा रहा है। अग्रवाल अभी तक भिलाई स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 7वीं बटालियन के सेनानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दीपक कुमार झा को बस्तर से हटाकर बिलासपुर का एसपी बना दिया गया है। वहीं जितेंद्र सिंह मीणा को बालोद से हटाकर बस्तर का एसपी बनाया जा रहा है। बिलासपुर में एसपी रहे प्रशांत कुमार अग्रवाल अब दुर्ग जिले के पुलिस कप्तान होंगे। जांजगीर-चांपा की पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को गरियाबंद एसपी पद पर तैनात किया गया है। सुकमा में एसपी रहे केएल ध्रुव अब बिलासपुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की दूसरी बटालियन के सेनानी होंगे। पुलिस मुख्यालय में एआईजी रहे अमित तुकाराम कांबले अब सरगुजा जिले के एसपी होंगे। कोरबा के एसपी अभिषेक मीणा को रायगढ़ एसपी बनाकर भेजा जा रहा है। नारायणपुर स्थित छसबल की 16वीं बटालियन के सेनानी सदानंद कुमार अब बालोद जिले में एसपी बनाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर को मुंगेली से बेमेतरा भेजा गया है। संतोष कुमार सिंह रायगढ़ की जगह अब कोरिया के एसपी होंगे। नारायणपुर के एसपी मोहित गर्ग को कवर्धा भेजा जा रहा है। गरियाबंद के एसपी भोजराम पटेल को कोरबा एसपी बनाया गया है। कवर्धा के शलभ कुमार सिन्हा अब कांकेर के एसपी होंगे। पुलिस मुख्यालय में एआईजी रहीं भावना गुप्ता को सूरजपुर का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। कोरिया एसपी चंद्रमोहन सिंह को माना स्थित छसबल की चौथी बटालियन भेज दिया गया है। बेमेतरा एसपी दिव्यांग कुमार पटेल महासमुंद जिले के एसपी होंगे। विवादित आईपीएस यू उदय किरण को नारायणपुर का एसपी बना दिया गया है। वे यहीं एएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दुर्ग के एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर अब जांजगीर-चांपा के पुलिस कप्तान होंगे। धमतरी एसपी बीपी राजभानु 12वीं वाहिनी रामानुजगंज के सेनानी बनाए गए हैं। कांकेर के एसपी एमआर अहीरे अब भिलाई स्थित छसबल 7वीं वाहिनी के सेनानी होंगे। सरगुजा के एसपी टीआर कोशिमा को कवर्धा में 17वीं बटालियन का सेनानी बनाकर भेज दिया गया है। दुखुराम आंचला अब मुंगेली के और सुनील शर्मा सुकमा के पुलिस अधीक्षक होंगे। महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर अब इसी पद पर धमतरी जिले में तैनात किए गए हैं।
रायपुर के तीन अफसरों को भेजा गया बस्तर
राजधानी में सीएसपी रहे तीन अफसरों को एंटी नक्सल मोेर्चे पर बस्तर भेज दिया गया। आजाद चौक सीएसपी रही अंकिता शर्मा अब बस्तर जिले की एएसपी ऑपरेशन होंगी। कोतवाली सीएसपी अंजनेय वार्ष्णेय को सुकमा जिले का एएसपी ऑपरेशन बनाया गया है। उरला सीएसपी येदुपल्ली अक्षय कुमार को एएसपी ऑपरेशन की जिम्मेदारी देकर नारायणपुर भेज दिया गया है।
जांजगीर-चांपा के पुलिस कप्तान होंगे,,,प्रशांत कुमार ठाकुर
दुर्ग के एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर अब जांजगीर-चांपा के पुलिस कप्तान होंगे। जांजगीर-चांपा की पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को गरियाबंद एसपी पद पर तैनात किया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें