पत्रकार तपन गोस्वामी पर भू माफिया के गुर्गों ने किया हमला,,बिलासपुर बना भू माफिया का गढ़

 पत्रकार तपन गोस्वामी पर भू माफिया के गुर्गों ने किया हमला

◆ बिलासपुर बना भूमाफियाओं का गढ़।


◆  छग पत्रकार सुरक्षा समिति के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने आरोपियों की शीघ्र  गिरफ्तारी नही होने पर बिलासपुर में प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी।
मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर - चाम्पा।  छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के भू माफियाओ का हौसला इस कदर बुुुलंद है,,,कि अब हमला ,मारपीट, शासकीय जमीन में कब्जा्  इनके लिए आम बात है, भूमाफिया के कालेकारनामोंं को बिलासपुर के अधिकांश पत्रकार अपने अखबार, वेंब मीडिया,सोशलमीडिया के मध्य से उठाते आ रहे है लेकिन प्रशासन एवं राजनीतिक संरक्ष्ण के कारण किसी पर भी कार्यवाही नहीं हो रही है। ऐसे में भूूूमाफियाओं का मनोबल बढ़ा हुुुआ है, जिससे बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार तपन गोस्वामी पर भी हमला किया  गया ।

दरअसल पत्रकार तपन गोस्ववामी  भूमाफियो को लेकर अपने वेब मीडिया में निरन्तर खबरें प्रसारित कर रहे थे जिस पर वे भू माफियाओ के आंख की किरकिरी बने हुए थे उन्ही में से किसी के गुर्गे ने शनिवार की रात 7:30 बजे जरहाभाठा चौक के पास उन पर हमला कर दिया जिससे उनके सर के साथ शरीर पर चोट आई है और दोनों पर में गम्भीर चोट आई है उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज हो रहा है खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी भी प्रकार की एफआईआर नही लिखी है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदेमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई बौद्धिक परिचर्चा

अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ - चंदेल

जांजगीर में सुपर मार्केट की तर्ज पर खुला देशी सी-मार्ट