फेसबुक "मित्रता" स्वीकार करने से पहले सावधानी बरतें,,,नहीं तो हो जाएंगे ठगी के शिकार !!!

 फेसबुक "मित्रता" स्वीकार करने से पहले सावधानी बरतें,,,नहीं तो हो जाएंगे ठगी के शिकार !!!

★ मिशन क्रांति न्यूज. द्वारा जनहित में जारी...

डायमंड शुक्ला

जांजगीर चाम्पा। आज हम आपको ऐसे साइबर क्राईम के बारे में बताने जा रहें हैंं जिसमें कुछ इसी तरह के साइबर क्राईम का चलन बढ़ सा गया है...जिसमें फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए "फेसबुक मित्रता" के लिए पहले निवेदन किया जाता है...फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं... और वे पहले से ही दो चार आपके परिचितों को पहले ही अपने फेसबुक मित्र की सूची में शामिल कर लिए रहते हैं...ताकि जब आपको ये सातिर बदमाश साइबर क्राईम वाले आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे तो आप अपने चंद परिचितों को उक्त प्रोफाईल में देखकर शीघ्र अतिशीघ्र निवेदन स्वीकार कर लें। उसके बाद इसी तरह आपके परिचित लोग आपको उनके फर्जी फेसबुक आईडी में देख आपके कुछ परिचित भी जुड़ जाएंगे...



दरअसल ये ठग ज्यादातर आपके फेसबुक में शामिल अथवा आपके किसी के परिचित के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बना लेते हैं,,,और आपके पास उसी फर्जी आइडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज देंगे। आप सब ऐसे शातिर बदमाश से सावधान रहें...और संभव हो तो फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर संबंधित व्यक्ति...जिसके नाम पर फेसबुक आईडी है...उनका अगर मोबाईल नंबर हो तो संपर्क कर लें और पता कर लें कि क्या यह उसी का फेसबुक अकाऊंट है...या नहीं है...क्या उसने आपको फ्रेंडरिक्वेस्ट भेजा है या नहीं... तब वास्तविक स्थिति का पता चल जाएगा और संतुष्ट होने पर ही अपने फेसबुक में उन्हें शामिल करें... उक्त सतर्कता से आप ठगी के शिकार होने से बच जाएंगे।

>>>> >>>>>

● आइए अब आपको बताते हैं कि ये साइबर क्राइम वाले लोगों को अपने झांसे मे लेते कैसे हैं और ठगी कैसे करते हैं...

दरअसल ये आपके किसी परिचित के नाम से फर्जी आइडी बनाकर आपको सबसे पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजेंगे। जिसमें आपके कुछ परिचितों को ये शातिर पहले से जोड़ लिए रहते हैं ...शामिल कर लिए रहते हैं... फिर आपसे ...अचानक मैसेंजर के माध्यम से आपसे संपर्क करेंगे...और आपसे कभी बीमारी के इलाज के नाम पर पैसे की मांग करेंगे...या फिर जरूरी काम बताकर आपसे पैसे ऐंठने की कोशिश करेंगे...और आप इसलिए झांसे में आ जाएंगे क्योंकि जो रूपये की मांग कर रहा है वह आपकी नजर में आपके परिचित व्यक्ति है जबकि वह फर्जी आईडी है...वह.व्यक्ति ठग है,,, अत: कभी भी बगैर सोचे समझे ... जानकारी के बगैर,,,बिना बात किए, अथवा संपर्क नहीं होने पर किसी के एकाऊंट में पैसा जमा ना कराएं...।।।

◆ आप फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर सबसे पहले प्रोफाइल की जांच करें...

यदि प्रोफाइल लॉक है तो फेसबुक मित्रता का निवेदन स्वीकार ही ना करें... साथ ही यदि प्रोफाइल अनलॉक है और उसमें आपके परिचय के भी कुछ लोग हैं तो पर भी आप एक बार संबंधित व्यक्ति जिसके नाम से आईडी है, उनसे संचार माध्यम से बात करके अथवा किसी तरह संपर्क करके सही व्यक्ति की पहचान कर लें और उसके बाद ही फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करें। "

◆◆ आप सभी को सतर्क और सावधान रहने जरूरत है ◆◆

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदेमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई बौद्धिक परिचर्चा

अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ - चंदेल

जांजगीर में सुपर मार्केट की तर्ज पर खुला देशी सी-मार्ट