गर्ग - शुक्ल परिवार" के मातृ संगठन ने भजन - कीर्तन कर हर्षोल्लास से मनाया तीज मिलन समारोह

 गर्ग - शुक्ल परिवार" के मातृ संगठन ने भजन - कीर्तन कर हर्षोल्लास से मनाया तीज मिलन समारोह

◆ महिला संयोजक मंडल, नगर इकाई बिलासपुर का आयोजन।

★ डायमंड शुक्ला । 

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा/ बिलासपुर। "गर्ग - शुक्ल परिवार" के मातृ संगठन का तीज मिलन समारोह 19 सितंबर को जूना बिलासपुर स्थित कुबेर दत्त शुक्ल (बर्रा वाले) के निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मातृ संगठन ने पारम्परिक वाद्य यंत्र ढोलक मंजीरे की सुमधुर ध्वनि के साथ विभिन्न राग रागिनियों के सुंदर स्वरों से मधुर गायन की प्रस्तुति की।

तीज मिलन में भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम हुआ। साथ ही तीज मिलन समारोह में सुंदर कांड की प्रश्नोत्तरी ,कुमारी अभीषिका द्वारा भजन पर नृत्य एवं चिट उठाकर माताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम जैसे गीत, भजन, चुटकुले, अभिनय आदि प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिभा शुक्ल एवं श्रीमती विनीता शुक्ल द्वारा सभी महिलाओं को सुहाग सामग्रिया उपहार के रूप में प्रदान दी गई। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की संयोजिका श्रीमती चेष्टा शुक्ला ने किया। तीज मिलन समारोह की सम्पूर्ण व्यवस्था श्रीमती प्रतिभा कुबेर दत्त शुक्ल ने की तथा अंत में उन्होंने आभार प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर सर्व श्रीमती सविता शुक्ल, प्रतिभा शुक्ल, शीला शुक्ल, मंजू शुक्ल, विनीता शुक्ल ,ज्योति शुक्ल, भगवती शुक्ल, रश्मि शुक्ल, अनिता शुक्ल एवं सुमन शुक्ल आदि माताएं उपस्थित रही। विशेष आमन्त्रित सदस्य में श्रीमती ममता एवं श्रीमती अंजू ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


 विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन

तीज मिलन समारोह केे  दौरान मातृ संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि तीज मिलन समारोह के तर्ज पर ही मातृ संगठन द्वारा धार्मिक ,सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के अलावा विविध आयोजन किया जाएगा। जिससे भविष्य में हमारे गर्ग - शुक्ल परिवार में जागृति आए और परिवार हमेशा एकजुट रहकर बेहतर काम कर सके। जिससे पूरा गर्ग - शुक्ल परिवार गौरवान्वित हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदेमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई बौद्धिक परिचर्चा

अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ - चंदेल

जांजगीर में सुपर मार्केट की तर्ज पर खुला देशी सी-मार्ट