छग के सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल जेल दाखिल
छग के सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल जेल दाखिल
◆ ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान देने पर रायपुर के डीडी नगर थाने में हुआ था एफआईआर।
मिशन क्रांति न्यूज.जांजगीर-चाम्पा। ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित बयान देने वाले सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को 15 दिन के लिए जेल दाखिल कर दिया गया।न्यायालय में जमानत याचिका लगाने से उन्होंने इंकार भी कर दिया। इस दौरान नंदकुमार बघेल ने यह भी कहा कि ब्राम्हणों के खिलाफ यह उनकी आखरी जंग है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि छग के सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ने कुछ दिन पहले ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक और विवादित बयान दिया था। जिस पर ब्राह्मण समाज ने घोर आपत्ती जताते हुए नंदकुमार बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया,,,और उनके खिलाफ डीडी नगर थाने में एफआईआर कराने पूरे छग में आवाज मुखर होने लगी। आंतत: रायपुर के डीडी नगर थानें में नंद कुमार बघेल के खिलाफ एफआईआर हुआ। और छग की पुलिस यूपी के आगरा से सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को गिरफ्तार कर डीडी नगर थाना ले आए। जहां न्यायालय में पेश करने के बाद नंदकुमार बघेल को 15 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें