प्रेस से मिलिए" कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने की शिरकत, पत्रकारों से हुई खुलकर चर्चा
प्रेस से मिलिए" कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने की शिरकत, पत्रकारों से हुई खुलकर चर्चा
◆ प्रेस से मिलिए कार्यक्रम की दूसरी कड़ी का हुआ सफल आयोजन।
मिशन क्रांति न्यूज.जांजगीर-चाम्पा। प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सोमवार को 3 बजे कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह (रघु) ने शिरकत की। इस दौरान श्री सिंह जिले के पत्रकारों से रूबरू हुए। कार्यक्रम में पत्रकारों से खुलकर चर्चा हुई। सरस्वती पूजन, वंदना और दीप प्रज्जवलन के बाद कार्यक्रम की शुरूवात हुई। पत्रकारों की ओर से उनका परंपरागत शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।
सर्किट हाऊस में आयोजित "प्रेस से मिलिए" कार्यक्रम का आरंभ करते हुए प्रकाश शर्मा ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के संदर्भ में सार गर्भित जानकारी दी ,तदुपरांत कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रवि गोयल को कमान सौंपी गई, प्रथम वक्ता के रुप में अश्वनी सिंह ने अतिथि परिचय दिया इसी कड़ी का विस्तार करते हुए प्रशांत सिंह ने अतिथि की हिन्दी , अंग्रेजी में पकड और छत्तीसगढ़ी में संवाद शैली के विशेषताओं पर ध्यान आकर्षित कराया। चर्चा में सक्रिय भागीदारी करते हुए राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों की कड़ी में वो अपने परिवार की पांचवी पीढ़ी हैं । उन्होंने बताया की सेन्ट्रल प्राविंस और बरार के समय स्व मनमोहन सिंह एमएलसी के रुप में क्षेत्र की सेवा करते रहे ।इसके पश्चात स्व लालजीत सिंह तथा स्वामी आत्मानंद के आत्मीय आदेश को शिरोधार्य करते हुए स्व राजेन्द्र कुमार सिंह ने प्रत्यक्ष राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। स्व धीरेन्द्र सिंह एवं स्व राकेश कुमार सिंह से होते हुए अब नयी पीढ़ी में भी यही सक्रियता बनी हुई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजनीति परिवार द्वारा क्षेत्र के विकास और आम जनता के सुख-दुख में शामिल रहने के कई रास्तों में से सिर्फ एक है, परिवार अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से लोकसेवा करता रहा है,जिसे प्रचारित या प्रसारित करने की कभी कोशिश नहीं की गई क्योंकि ये हमारे परिवार के आवश्यक कर्तव्यों में शामिल है शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा अकलतरा में लेने के पश्चात सिंधिया स्कूल से उनके अध्ययन को गति मिली। एयरफोर्स में विशेष आकर्षण के बीच लॉ को उन्होंने मेजर सब्जेक्ट बनाया । दो वर्षों तक बिलासपुर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी की इसके पश्चात समय ने करवट ली और उन्हें सक्रिय राजनीति में आना पड़ा, सबसे कम उम्र में पीसीसी सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके राघवेन्द्र सिंह सबसे कम उम्र के जिलाध्यक्ष भी बन चुके हैं ।
चर्चा करते हुए नई जिम्मेदारी के रुप में जिला अध्यक्ष के पद पर आने के बाद अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए श्री सिंह ने कांग्रेस भवन निर्माण और कार्यकारिणी गठन पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।
इसके साथ ही नये घोषित जिले सक्ती में संगठन के विषय में भी चर्चा की , उन्होंने भरोसा जताया कि सुगठित कार्यकारिणी , उत्साहित कार्यकर्ता और सक्रिय संगठन के बल पर आने वाले चुनाव में कांग्रेस के विधायकों का जिले में बहुमत होगा , प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के स्वरूप और चर्चा की उत्कृष्टता से प्रभावित श्री सिंह ने कहा कि ये कार्यक्रम अनूठा है और निरंतर जारी रहना चाहिए, ताकि जिले के पत्रकारों के संबंध में सकारात्मक अनूभुति और सम्मान बढ़ता रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार देते हुए देव कुमार पाण्डेय ने अतिथि को पत्रकारो की ओर से शूभकामनाएं दी कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र तिवारी , संस्कार द्विवेदी ,प्रशांत सिंह, संजय राठौर, मनोज थवाईत, डायमंड शुक्ला , संजय यादव,पुरषोत्तम राठौर, चंकी तिवारी, राजेश्वर तिवारी,दुर्गेश यादव,मुकेश तिवारी, हेमंत पटेल,बिट्टू शर्मा,लक्खू यादव,जय लहरे, विभीषण गोस्वामी उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें