मीडिया प्रजातंत्र के सजग प्रहरी - विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत
मीडिया प्रजातंत्र के सजग प्रहरी - विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत
◆ बाराद्वार में प्रेस क्लब भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा।◆ जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं विशिष्ट सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।
मिशन क्रांति न्यूज। जांजगीर-चांपा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 8 दिसंबर को प्रेस क्लब बाराद्वार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं विशिष्ट सेवा सम्मान समारोह के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के आसंदी से कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका प्रजातंत्र के सजग प्रहरी की है।डॉ महंत ने कहा कि इस जवाबदारी में शब्दों की बड़ी महिमा है। उन्होंने संत कबीर साहेब और तुलसीदास के दोहे के माध्यम से शब्दों की महत्ता को स्पष्ट किया। डॉ महंत ने जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन और विशिष्ट सम्मान समारोह आयोजन की प्रशंसा की। पत्रकारों की मांग पर उन्होंने प्रेस क्लब भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से आंचलिक पत्रकारों को भी इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।इस अवसर पर उन्होंने अन्य नगरों से आए अतिथि पत्रकारों और जिले के पत्रकारों का सम्मान किया। प्रेस क्लब की ओर से संजय शर्मा और शिव शर्मा ने डॉ चरणदास महंत को अभिनंदन पत्र भेंट किया। जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा और चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव ने भी मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला और कोरोना संक्रमण के दौरान सजगता के साथ मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा निभाई गयी जिम्मेदारी की प्रशंसा की।
रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामू अंबेडारे और नगर पंचायत बाराद्वार अध्यक्ष श्रीमती रेशमा सूर्यवंशी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशि कांत राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, ठाकुर गुलजार सिंह, देवेश तिवारी, वीरेंद्र गहवई, मनोज बघेल मनहरण राठौर, विभिन्न नगरों और जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
◆ वरिष्ठ पत्रकारों को "विशिष्ट सेवा सम्मान"
छग विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने जांजगीर-चाम्पा जिले के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा,कोमल शुक्ला,सीताराम नायक,केशव मूर्ति सिंह, प्रशांंत सिंंह, डायमंंड शुक्ला,संजय राठौर, प्रकाश शर्मा, संजय यादव, मुकेश बैस सहित अन्य कई वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें