तुलसी में "अन्नदाता सम्मान" समारोह...

 तुलसी में "अन्नदाता सम्मान" समारोह...

◆ किसानों का साल,श्रीफल और सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मान।

★  तुलसी की पावन धरा,,,मतलब अपनी जन्म भूमि के भूमि पुत्र "अन्नदाता" किसानों का हमें सम्मान करने का सुअवसर मिला...

◆◆◆ 

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। मिशन क्रांति न्यूज. समूह द्वारा "अन्नदाता सम्मान" समारोह ग्राम पंचायत तुलसी के सेवा सहकारी समिति मर्यादित तुलसी के भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ "पत्रकार" एवं "मिशन क्रांति न्यूज" के प्रबंध संपादक अश्वनी सिंह थे, अध्यक्षता सेवा सहकारी समिति मर्यादित तुलसी के प्रबंधक ओंकार पटेल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में धान उपार्जन केंद्र तुलसी के केंद्र प्रभारी अजय नागेश एवं गांव के गणमान्य नागरिक हेम यादव, अक्षय शुक्ला, साधराम नागेश, मनाराम निर्मलकर, सम्मेलाल यादव, छेदीलाल साहू, राजकुमार यादव (गुड्डा), दीपक साहू, दरश यादव,लखराम यादव उपस्थित थे।


 "मिशन क्रांति न्यूज" के प्रबंध संपादक अश्वनी सिंह, प्रधान संपादक डायमंड शुक्ला एवं समिति प्रबंधक ओंकार पटेल द्वारा किसानों को साल,श्रीफल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन "मिशन क्रांति न्यूज" टीम के जिला रिपोर्टर रामेश्वर दास महंत ने किया।

◆  आज भी गांवों के मेहनतकश किसानों का धैर्य, सहनशीलता,संयमता,आत्मीयता,सहजता,सरलता का भाव वाकई सराहनीय है...

★ नमन है राष्ट्र के सभी "अन्नदाता" को...

  ।।जय हिन्द।।

।।जय छत्तीसगढ़।।


------
------
-------

------
--------
---------

-------











टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदेमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई बौद्धिक परिचर्चा

अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ - चंदेल

जांजगीर में सुपर मार्केट की तर्ज पर खुला देशी सी-मार्ट