एसपी के हांथों गुम मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे में आई मुस्कान

 एसपी के हांथों गुम मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे में आई मुस्कान

■ जांजगीर चाम्पा पुलिस ने राज्य एवं दीगर राज्यो से 125 नग मोबाइल, कीमती लगभग 20 लाख रुपया किया गया बरामद। 


मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर चाम्पा।
एसपी के हांथों गुम मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे में मुस्कान आ गयी। मोबाईल धारकों ने खुश होकर पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।


मोबाइल धारकों ने एंड्रॉइड फोन गुम होने की सूचना थानों में दिया था, गुम मोबाईल के सम्बंध में सायबर सेल द्वारा लगातार खोजबीन किया जा गुम मोबाइल के खोजबीन हेतु विशेष टीम का गठन किया गया था जिनके द्वारा जिले में गुम हुए मोबाइल के सम्बंध में सभी थाना,चौकी से जानकारी एकत्र कर साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर गुम हुये मोबाइलों को जिले के अलावा कोरबा, बलौदा बाजार,रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव तथा दीगर राज्य उत्तर प्रदेश,हरियाणा,गुजरात एवम अन्य स्थानों से विभिन्न कंपनियों के 125 नग कीमती करीबन 20 लाख रुपये बरामद किया गया । आम नागरिकों को अपने मोबाइल फ़ोन मिलने की कोई उम्मीद नही थी। लेकिन सायबर सेल की तकनीकी सहायता से बरामद कर वापस करने से जांजगीर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये है। पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाईल वितरण के दौरान सायबर जागरूकता, ऑनलाइन फाइनेंसियल फ्रॉड के संबन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही न्यूड फेसबुक वीडियो काल के माध्यम से डरा धमकाकर पैसे की मांग करने पर जागरूक रहने की सलाह दिया गया लोगों से अपील की गई कि अपने मोबाइल को सम्हाल कर रखे यदि गुम या चोरी होती है तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाना जाकर सूचना देवे ज्यादातर मोबाइल हाट बाजार, मेला, मंढई में गुम होते है ऐसे जगहों पर अपने मोबाइल का उपयोग ध्यान से करे साथ ही यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करे और अच्छे नागरिक होने का परिचय दे।

 मोबाइल खरीदें तो आईएमईआई (imei) लिखा बिल अवश्य लें

कोई दुकानदार बिना बिल दिये जिसमे imei न लिखा हो उसे कतई न खरीदे हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो, यदि इस तरह के कृत्य में शामिल होना पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही किया जाता है।

उक्त कार्यवाही में सायबर सेल जांजगीर चाम्पा के अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा विशेष टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदेमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई बौद्धिक परिचर्चा

अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ - चंदेल

जांजगीर में सुपर मार्केट की तर्ज पर खुला देशी सी-मार्ट