दुःखद : नही रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव.. आज सुबह ली अंतिम सांस..लंबे समय से थे बीमार

 दुःखद : नही रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव..

आज सुबह ली अंतिम सांस..लंबे समय से थे बीमार


मिशन क्रांति  न्यूज. जांजगीर - चाम्पा। कामेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया, उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की. सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था. 


कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. राजू 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे. हार्ट अटैक के बाद कॉमेडियन को भर्ती कराया गया था. 

कॉमेडी प्रेमियों के ’गजोधर’ राजू श्रीवास्तव जी निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया। उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे।

ट्रक क्लीनर बनकर की थी करियर की शुरुआत, अमिताभ बच्चन की मिमिक्री पर मिले थे 50 रुपये

कानपुर की गलियों ने निकलकर मायानगरी तक का सफर तय करने वाले राजू भैया ने अपने टैलेंट के दम पर लोगों के दिलों पर राज किया है। कॉमेडी के बेताज बादशाह को गजोधर भैया के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि वह इस नाम से बहुत कॉमेडी करते हैं। 25 दिसंबर 1963 को कानपुर में जन्मे राजू श्रीवास्तव के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव मशहूर कवि थे। वह बलाई काका के नाम से कविता करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान राजू श्रीवास्तव ने कहा था कि बचपन में उनको कविता सुनाने के लिए कहा जाता था, तो वह बर्थडे में जाकर कविताएं सुनाते थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि कॉमेडी प्रेमियों के ’गजोधर’ श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया। उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वंदेमातरम स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई बौद्धिक परिचर्चा

अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ - चंदेल

जांजगीर में सुपर मार्केट की तर्ज पर खुला देशी सी-मार्ट