मारूती नंदन धाम देवरघटा के संत गोपाल दास जी महाराज के सानिध्य में हुआ "मिशन क्रांति न्यूज़ डिजिटल मीडिया" का शुभारंभ
मारूती नंदन धाम देवरघटा के संत गोपाल दास जी महाराज के सानिध्य में हुआ "मिशन क्रांति न्यूज़ डिजिटल मीडिया" का शुभारंभ
🔷 जिले के कई वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का हुआ बेहतर आयोजन।
मिशन क्रांति न्यूज़,जांजगीर चाम्पा। मारुती नंदन धाम देवरघटा के संत गोपाल दास महाराज जी के सानिध्य में रविवार 20 अगस्त को दोपहर 2 बजे "मिशन क्रांति न्यूज़ डिजिटल मीडिया" का शुभारंभ हुआ, मेहंदी के सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के महाराज लखन दास का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। मीरा काम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकार साथियों ने मिशन क्रांति न्यूज़ डिजिटल मीडिया के शुभारंभ अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मिशन क्रांति न्यूज़ के प्रधान संपादक अश्वनी सिंह एवं संपादक डायमंड शुक्ला को बधाई दी,
दरअसल मिशन क्रांति न्यूज़ का उद्देश्य भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी के खिलाफ क्रांतिकारी कदम है, मिशन क्रांति न्यूज़ सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता की ओर अग्रसर है... 2016 से मिशन क्रांति न्यूज़ साप्ताहिक अख़बार के रूप में सतत प्रकाशित और प्रसारित होता रहा है...
वर्तमान परिपेक्ष्य में डिजिटल मीडिया का स्कोप बढ़ा है,, लोगों तक तथ्यात्मक और प्रमाणित खबरे त्वरित पहुँचे, जिसके लिए "मिशन क्रांति न्यूज़ समूह" प्रतिबद्ध है, इन्ही उद्देश्यों के मद्देनज़र डिजिटल मीडिया का शुभारंभ. मारुतीनंदन धाम देवरघटा के संत गोपाल दास जी महाराज के कर कमलो द्वारा किया गया, साथ में मेहँदी सिद्धपीठ.हनुमान मंदिर के महाराज लखन दास जी महाराज का सानिध्य भी प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी, अशोक शर्मा, राजेश मोदी, टीसी अग्रवाल, गोपाल दुबे, राजेश क्षत्रिय, पत्रकार आशीष दुबे,सीताराम राठौर, प्रशांत राठौर, प्रमोद पांडेय, प्रवीण उपाध्याय, मनोज राठौर, अमरीश राठौर, सहित पत्रकार साथी उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें