छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का पत्रकार सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।
छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का पत्रकार सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।
🔷 जिलेभर के नामचीन पत्रकारों का जमावड़ा लगा रहा।
मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर-चाम्पा:- समाज और लोगों तक सच सामने लाने पत्रकार निर्भीक होकर पत्रकारिता करे , जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रति आम जनमानस का भरोसा कायम रहे।उक्त बातें श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ द्वारा कोसा, कांसा और कंचन की नगरी में रंगमहल रिसोर्ट में आयोजित पत्रकार सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि छग.हाईकोर्ट बिलासपुर अधिवक्ता संघ के सचिव कमल किशोर पटेल ने कही। उन्होंने मंच से इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है जो की समसामयिक घटनाओं का सही चित्रण समाज के लोगों के सामने रखकर अपने दायित्वो का निर्वहन करते हैँ। पटेल ने प्रदेश भर में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में काम कर रहे पत्रकारों के समूह को निःशुल्क कानूनी सहायता देने मंच से एलान किया |

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष आशिफ इकबाइल ने अपने सम्बोधन में कहा कि छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघअध्यक्ष का पद मठाधीशी वाला नहीं है, इस संगठन में हर दो साल में अध्यक्ष व कार्यकारिणी का बदलाव होता है चाहे चुनाव के रूप में हो या निर्विरोध के रूप में हो। उन्होंने कहा कि वे इस संगठन के पांचवें अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैँ और यह क्रम आगे भी चलेगा, श्री इक़बाल ने कहा कि इस संगठान के लोग, लोगों के दिलों में राज करते है यही इस संघ की सबसे बड़ी विशेषता है। मंच पर अन्य अतिथियों में संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गेंद लाल शुक्ला, जिला पंचायत के सभापति श्रीमती कुसुम कमल साव, किसान कॉग्रेस के जिलाध्यक्ष कमल साव, संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक दुबे, राधेश्याम कोरी प्रदेश संगठन सचिव, अनिल आहूजा, रायगढ़ के जिला महासचिव प्रकाश थवाईत, बिलासपुर के जिला सचिव विनोद श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला मौजूद रहे। गरिमामय मंच में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर के नामचीन पत्रकारों का जमावड़ा लगा रहा और सभी वरिष्ठ व नययुवक पत्रकारों में इस समारोह को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ जिला जांजगीर-चांपा के नये अध्यक्ष के रूप में आशीष दुबे को तथा महासचिव के रूप में युवा पत्रकार हरिश कुमार राठौर के नाम की घोषणा मंच से करते हुए उन्हे नियुक्ति पत्र प्रदान की गयी तथा उन्हें यह निर्देश दिया गया कि शीघ्र ही जिले के नये कार्यकारिणी का गठन करते हुए सूची अनुमोदन के लिए राज्य इकाई को प्रेषित करें।
कार्यक्रम के अंत में संघ के जिला अध्यक्ष आशीष दुबे व महासचिव हरीश राठौर द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार डायमंड शुक्ला ने किया एवं आभार प्रदर्शन शशांक दुबे ने किया। इस दौरान प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण मौजूद रहे |

सभी प्रतिभाओं का मंच से सम्मान श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ जांजगीर-चांपा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं पत्रकार सम्मेलन में अलग-अलग क्षेत्रों से विशिष्ट प्रतिभाओं राज्यपाल पुरस्कृत नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी, युवा साहित्यकार अनुभव तिवारी, 47 बार रक्तदान करने वाले संजय राठौर, हाकी प्रतियोगिता में चार बार इंटरनेशनल खेल चुकी बालिका कुमारी सोनाली यादव, केबीसी के हाट सीट में पहुंचकर जिले का नाम रोशन करने वाले युवा विवेक अग्रवाल, लगातार 37 सालों से निःशुल्क शिक्षा दे रहे ग्राम कमरीद के रामकृष्ण वैष्णव, जिले में पिछले कई दशकों से उत्कृष्ट पत्रकारिता करते हुए लोकतंत्र के चौथे सिपाही के रूप में अपनी सेवा दे रहे वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी, अश्वनी सिंह ठाकुर, पवन अग्रवाल सहित उपसंचालक जरीफ खान व आनंद दुबे का शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बेहतर मंच संचालन के लिए वरिष्ठ पत्रकार डायमंड शुक्ला को सम्मानित किया गया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें